प्रिया आनंद का तमिल फिल्मों से शुरू हुआ था सफर, हिंदी सिनेमा में श्रीदेवी संग नजर आईं, ‘फुकरे’ से मिली पहचान

Priya Anand Birthday: एक्ट्रेस प्रिया आनंद ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से हिंदी और साउथ सिनेमा में खास पहचान बनाई। हालांकि, ट्रोल्स और अनलकी कहे जाने के बाद अब वह लाइमलाइट से दूर हैं।
Priya Anand Birthday
प्रिया आनंद(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Priya Anand Film Career: भारतीय सिनेमा में कई ऐसे कलाकार आते हैं जो अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में जगह बना लेते हैं। प्रिया आनंद भी उन्हीं प्रतिभाशाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने पर्दे पर अपनी सहज एक्टिंग से हर किसी को प्रभावित किया। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग क्षमता का लोहा मनवाया। इसके बाद एक सफल करियर के बाद उनका धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर हो जाना उनके फैंस को हैरान करता है।

अमेरिका से पढ़ाई पूरी कर एक्टिंग से शुरू हुआ सफर

प्रिया आनंद की शुरुआती शिक्षा काफी मजबूत रही है। अमेरिका से अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। मॉडलिंग में सफलता पाने के बाद उनके लिए एक्टिंग के रास्ते खुले। साल 2009 में उन्होंने तमिल फिल्म 'वामनन' से अपनी एक्टिंग सफर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया और वहां भी कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में अपनी छाप छोड़ी।

Priya Anand Birthday
प्रिया आनंद(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

श्रीदेवी की फिल्म से बॉलीवुड में की एंट्री

साउथ सिनेमा में अपनी पहचान मजबूत करने के बाद प्रिया आनंद ने हिंदी सिनेमा का रुख किया। साल 2012 में आई दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की ब्लॉकबस्टर फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से उन्होंने बॉलीवुड में अपना कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने श्रीदेवी की भांजी का रोल निभाया था।

फिल्म में अपनी ऑन-स्क्रीन आंटी को सपोर्ट करने और उन्हें स्वतंत्र बनाने का उनका रोल लोगों को बेहद पसंद आया। इसके बाद साल 2013 में आई एक्टर पुलकित सम्राट स्टारर कॉमेडी फिल्म 'फुकरे' और उसके अगले पार्ट में उनके काम की खूब तारीफ हुई। उन्होंने 'रंगरेज' जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया।

जब बदकिस्मत कहकर ट्रोल्स ने पार की हदें

सफलता के इस रास्ते में प्रिया आनंद को कई बार सोशल मीडिया पर कड़वे अनुभवों का सामना भी करना पड़ा। एक समय ऐसा आया जब कुछ ट्रोल्स ने उन पर बेहद बेबुनियाद और नीच आरोप लगाए। उन्हें अनलकी तक कह दिया गया और उनके साथ काम करने वाले को-एक्टर्स के साथ होने वाली अनहोनी घटनाओं से उनका नाम जोड़ा गया।

जब एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हुआ, तब भी एक यूजर ने उन्हें इस घटना से जोड़कर निशाना बनाया। इस पर प्रिया ने चुप रहने के बजाय सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को ऐसा करारा जवाब दिया कि उस यूजर को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।

Priya Anand Birthday
सेंसर बोर्ड का हुआ नए सिरे से गठन, सुनील शेट्टी, प्रीति जिंटा और पंकज त्रिपाठी समेत 18 सदस्यों की टीम का ऐलान

गुमनामी के साए में खो गई प्रिया आनंद

इतनी प्रतिभा और पॉपुलर फिल्मों का हिस्सा रहने के बाद प्रिया आनंद पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे और लाइमलाइट से दूर हैं। 13 साल के अपने फिल्मी सफर में उन्होंने तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में यादगार काम किया।

पर्दे पर उन्हें आखिरी बार दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार के साथ कन्नड़ फिल्म 'जेम्स' में देखा गया था। आज वह भले ही चमक-धमक वाली दुनिया से दूर एक शांत जिंदगी जी रही हैं, लेकिन उनके निभाए रोल आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com