भक्ति में डूबीं जान्हवी कपूर, हैदराबाद में अंजनेय स्वामी मंदिर में किए दर्शन (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

भक्ति में डूबीं जान्हवी कपूर, हैदराबाद में अंजनेय स्वामी मंदिर में किए दर्शन, फोटो वायरल

जान्हवी कपूर इस वक्त हैदराबाद में हैं और राम चरण के साथ RC16 की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकाला और अंजनेय स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं।

निक्की राय

हैदराबाद: इन दिनों जान्हवी कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा: पार्ट 1' के साथ साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों राम चरण के साथ फिल्म आरसी 16 की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने मधुरानगर में अंजनेयास्वामी हनुमान मंदिर जाने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लिया। जान्हवी कपूर ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और विशेष पूजा भी की। पूजा करते हुए एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भक्ति में डूबीं जान्हवी कपूर

गुरुवार को जान्हवी कपूर हनुमान मंदिर के दर्शन करने पहुंची थीं। जान्हवी मंदिर में जमीन पर बैठीं नजर आ रही हैं। उनके साथ कुछ महिलाएं और एक बच्ची बैठी नजर आ रही है। उनके अगल-बगल पुजारी पूजा करते और मंत्र जाप करते पुजारी नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस करीब आधे घंटे तक मंदिर में बैठी थीं। जान्हवी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ Buchi Babu Sana भी पूजा करते नजर आए।

'देवरा' से किया तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू

वर्कफ्रंट की बात करें, तो जान्हवी हाल ही में 'देवरा: पार्ट 1' में नजर आई थीं। इस फिल्म के साथ एक्ट्रेस ने तेलुगू इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। जान्हवी का रोल इस फिल्म में काफी छोटा था, लेकिन खबरों की मानें, तो एक्ट्रेस देवरा पार्ट 2 में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर की। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, प्रकाश राज, श्रीकांत मेका, टॉम शाइन चाको और नारायण ने काम किया था। वहीं, जूनियर एनटीआर का इस फिल्म में डबल रोल था।

इस तेलुगू फिल्म में काम करेंगी जान्हवी

देवरा के बाद अब जान्हवी फिर से एक और तेलुगू फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस वक्त फिल्म का नाम नहीं तय हुआ है। इस वजह से इसे फिलहाल RC16 नाम दिया गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस राम चरण के साथ नजर आने वाली हैं। इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा