जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जान्हवी कपूर ने AI वीडियो पर जताई नाराजगी, बोलीं- बिना सहमति कंटेंट बनाना यौन उत्पीड़न के बराबर

Janhvi Kapoor Deepfake Video: 'चुट्टामल्ले' के आपत्तिजनक AI डीपफेक वीडियो पर जान्हवी कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बिना सहमति महिलाओं का गलत कंटेंट बनाने को यौन उत्पीड़न के बराबर बताया।

सोनाली झा

Janhvi Kapoor On Chuttamalle Song AI Video: फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के AI डीपफेक वीडियो को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। आपत्तिजनक वीडियो क्लिप को लेकर जूनियर एनटीआर पहले ही नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और ऐसे AI के इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे चुके हैं। इसके बाद विजय देवरकोंडा और चिरंजीवी समेत कई सितारों ने भी इस मामले पर आवाज उठाई।

जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा बयान शेयर करते हुए महिलाओं की सहमति और सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसी महिला को उसकी मर्जी के बिना गलत तरीके से दिखाने या झूठा कंटेंट तैयार करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल बेहद अपमानजनक है और इसे यौन उत्पीड़न के बराबर माना जाना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी इंडस्ट्री की कई महिलाओं को किसी न किसी रूप में इसका सामना करना पड़ा है।

जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर

न का मतलब न समझना जरूरी

जान्हवी कपूर ने अपने बयान में महिलाओं की सहमति को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला लगातार कई दिनों तक किसी चीज के लिए सहमत रही है और बाद में न कहती है, तो उसके उस फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, महिला की इच्छा किसी भी परिस्थिति में सबसे ऊपर होनी चाहिए।

पैपराजी के कैमरा एंगल पर भी उठाया सवाल

जान्हवी कपूर ने पैपराजी के गलत कैमरा एंगल पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसी महिला का कपड़ा या पहनावा किसी को उसकी निजी सीमाओं का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं देता। गलत एंगल से तस्वीर लेना या किसी महिला के शरीर को उसकी इच्छा के खिलाफ दिखाना भी उत्पीड़न का हिस्सा है।

जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर समेत सितारों को कहा शुक्रिया

जान्हवी कपूर ने इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू समेत अन्य कलाकारों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल दुनिया में महिलाओं की सुरक्षा का खतरा बढ़ रहा है और समाज को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। अपने बयान के अंत में उन्होंने महिला की पहचान और अधिकार को रेखांकित करते हुए कहा- उसका शरीर, उसकी तस्वीर, उसकी सीमा और उसकी च्वाइस।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ