रजनीकांत, विद्या बालन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'जेलर 2' में धमाकेदार एंट्री करेंगी विद्या बालन, रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म में मिलेगा नया ट्विस्ट

Rajinikanth Jailer 2 Updates: रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ के सीक्वल में अब विद्या बालन की एंट्री हो गई है। ‘जेलर 2’ में उनका दमदार किरदार कहानी को नया मोड़ देगा।

स्नेहा मौर्या

Jailer 2 Entry Vidya Balan: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ साल 2023 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट्स में शामिल रही है। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 605 से 650 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद यह तय था कि मेकर्स इसका सीक्वल जरूर लेकर आएंगे। अब ‘जेलर 2’ को लेकर एक बड़ी और दिलचस्प अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

‘जेलर 2’ में शामिल हुईं विद्या बालन

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड की दमदार अदाकारा विद्या बालन अब आधिकारिक तौर पर जेलर 2 का हिस्सा बन चुकी हैं। बताया जा रहा है कि विद्या ने हाल ही में फिल्म साइन की है और स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वह इस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत राजी हो गईं। उनका किरदार फिल्म की कहानी में बेहद अहम भूमिका निभाएगा और यह एक ऐसा रोल होगा, जिसमें कई परतें और गहराई देखने को मिलेगी।

सूत्रों के अनुसार, विद्या बालन का किरदार कहानी में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट लाएगा, जो सीक्वल को पहले पार्ट से अलग और ज्यादा इंटेंस बनाएगा। उनकी मौजूदगी फिल्म में न सिर्फ नई एनर्जी जोड़ेगी, बल्कि इसे और मजबूत भी बनाएगी।

अगस्त 2026 में फिल्म के ग्रैंड रिलीज की तैयारी

बता दें, मेकर्स 14 अगस्त 2026 को जेलर 2 को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। छुट्टियों वाले लंबे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए यह तारीख चुनी जा रही है, हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है। गौर करने वाली बात यह है कि जेलर का पहला पार्ट भी अगस्त में रिलीज हुआ था और उसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

पावरफुल कास्ट और पैन-इंडिया अपील

इन सबके बीच स्टारकास्ट की बात करें, तो नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही जेलर 2 में रजनीकांत एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में मोहनलाल, शिवा राजकुमार, नंदामुरी बालकृष्ण और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज सितारों के कैमियो की भी चर्चा है, जो इसे एक मजबूत पैन-इंडिया फिल्म बनाएंगे। साथ ही दमदार स्टारकास्ट, बड़ी स्केल और हाई एक्सपेक्टेशंस के साथ जेलर 2 को लेकर दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस