रजनीकांत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रजनीकांत की जेलर 2 के ट्रेलर में दिखा विद्या बालन का दमदार लुक, मिथुन और मोहनलाल के लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Jailer 2 Trailer: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और कई बड़े स्टार्स का तगड़ा एक्शन लुक देखने को मिल रहा है।

यति सिंह

Rajinikanth Jailer 2 Trailer: हिंदी सिनेमा और साउथ सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। सुपरस्टार रजनीकांत की 2023 की सुपरहिट फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का मच-अवेटेड ट्रेलर जारी कर दिया है।

ट्रेलर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एक बार फिर रजनीकांत अपने दमदार रोल 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के रूप में दुश्मनों को धूल चटाते नजर आ रहे हैं।

विद्या बालन से लेकर मिथुन दा तक विलेन की नई आर्मी

इस बार 'जेलर 2' का मुकाबला काफी बड़ा और असरदार लग रहा है। ट्रेलर में विद्या बालन एक दमदार और बोल्ड तेवर के साथ दिखाई दे रही हैं, जो सीधे रजनीकांत को चुनौती देती नजर आती हैं। उनके साथ दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती व्हीलचेयर पर एक रहस्यमयी और खामोश भूमिका में दिख रहे हैं। इसके अलावा एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु जैसे स्टार्स भी नेगेटिव शेड्स में कहर ढाते नजर आ रहे हैं। इन सभी की मौजूदगी ने कहानी के थ्रिल और रोमांच को दोगुना बढ़ा दिया है।

एक्टर मोहनलाल के कैमियो से मची सनसनी

सिर्फ खलनायकों की फौज ही नहीं, बल्कि हीरो की टीम भी इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। फिल्म के ट्रेलर में सुपरस्टार मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ की झलक ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।

इसके अलावा फिल्म के म्यूजिक एल्बम में अभिनेत्री नोरा फतेही का हाई-एनर्जी गाना 'बिंदास' भी जोड़ा गया है, जिसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार के सिग्नेचर ह्यूमर और अनिरुद्ध के धमाकेदार बैकग्राउंड स्कोर का मेल ट्रेलर के हर सीन को बेहद खास बना देता है।

15 अक्टूबर को सिनेमाघरों दस्तक देगी जेलर 2

साल 2023 में 'जेलर' की बेहतरीन सफलता के बाद से ही इस सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता बनी हुई थी। सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म आने वाले 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

फिल्म का सस्पेंस, हाई-वोल्टेज एक्शन सीन्स और बड़े सितारों का जमावड़ा इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों की रेस में शामिल करता है। बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर एक्टर रजनीकांत के नाम की सुनामी आने के पूरे संकेत मिल रहे हैं।

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब