रजनीकांत की जेलर 2 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Jailer 2 800 Crore: तीसरे वीकेंड में भी नहीं थमी 'जेलर 2' की रफ्तार, 18वें दिन 800 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

Jailer 2 Collection: 'जेलर 2' ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह अभिनेता के करियर और तमिल सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बन गई है। भारत में भी इसका नेट कलेक्शन 452 करोड़ के पार है।

सोनाली झा

Highlights

  • रजनीकांत की 'जेलर 2' ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया।

  • यह रजनीकांत के करियर की पहली 800 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है।

  • सैकनिल्क के अनुसार, 18वें दिन तक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 452.65 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Jailer 2 Box Office Collection Day 18: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। भारत से लेकर विदेशों तक फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब इसने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह रजनीकांत के करियर की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी कमाई की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तमिल सिनेमा में भी यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है। 'जेलर 2' ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म को तीसरे वीकेंड का भी फायदा मिला। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 17 दिनों में दुनियाभर में 790.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

18वें दिन 800 करोड़ के क्लब में पहुंची जेलर 2

जेलर 2 ने 18वें दिन 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, 18वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के अंतिम आंकड़े रात 10:30 बजे तक आने की बात कही गई है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई में बदलाव संभव है। इसके बावजूद 800 करोड़ के क्लब में एंट्री इसके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

भारत में भी 450 करोड़ के पार हुई कमाई

फिल्म जेलर 2 ने भारत में पहले हफ्ते 334.35 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते 95.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई जारी रही। 16वें दिन इसने 5.50 करोड़ और 17वें दिन 9.35 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, 18वें दिन रात 8:30 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 7.90 करोड़ रुपये बताया गया। इसके साथ ही इसका इंडिया नेट कलेक्शन 452.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

रजनीकांत के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी जेलर 2

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'जेलर 2' अभिनेता रजनीकांत के करियर की पहली 800 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है। इसके साथ ही इसने तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी नया रिकॉर्ड कायम किया है। फिल्म की इस सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि बड़े पर्दे पर रजनीकांत का स्टारडम दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की ताकत रखता है।

2023 की जेलर का सीक्वल है फिल्म

'जेलर 2' साल 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई ने इसे इस साल की बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में शामिल कर दिया है।

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?