मनोरंजन

छोटी दीवाली पर जय हनुमान का फर्स्ट लुक जारी, कांतारा के ऋषभ शेट्टी का अवतार हुआ हिट

छोटी दिवाली पर कांतारा के एक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'जय हनुमान' से उनका पहला लुक जारी किया गया है। इसे देखकर फैंस कह रहे हैं हनुमान का उनका यह अवतार हिट हो जाएगा।

अनिल सिंह

मुंबई: ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म जय हनुमान काफी समय से सुर्खियों में है। इस फिल्म में वह हनुमान का किरदार निभा रहे हैं और रामायण पर आधारित कहानी को लेकर फिल्म बनाने का इस समय ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में लोग उनके अपकमिंग फिल्म से पहली झलक देखने के बाद बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं। कांतारा के फिल्म डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी ने छोटी दिवाली के दिन अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।

ऋषभ शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जय हनुमान का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जय हनुमान उनके लिए बेहद अहम प्रोजेक्ट है। फिल्म हनुमान की सफलता के बाद अब जय हनुमान पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। ऋषभ शेट्टी की अगर बात की जाए तो वह दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल पहले ही जीत चुके हैं। कांतारा फिल्म में उनके प्रदर्शन को काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं कांतारा फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

तस्वीर में आप देख सकते हैं ऋषभ शेट्टी भगवान श्री राम की प्रतिमा को अपने हाथ में उठाए हुए नजर आ रहे हैं और यह मूर्ति बिल्कुल उस मूर्ति की तरह दिख रही है जो हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित की गई है। तस्वीर में ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर जुड़ा बंधा हुआ है। वहीं पूंछ भी पीछे दिखाई दे रही है। उनके पूरे शरीर बाल से ढके हुए हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि पोस्टर को बनाने भर में ही काफी मेहनत की गई है।

ऋषभ शेट्टी ने जैसे ही इस पोस्टर को जारी किया सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो गई है और ऋषभ शेट्टी के प्रशंसक न सिर्फ उनकी भूमिका की बल्कि फिल्म की तारीफ करते हुए नजर आए हैं और उन्होंने यह कहा है कि ऋषभ शेट्टी का हनुमान वाला यह अवतार हिट साबित होगा।

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता