कान्स फिल्म फेस्टिवल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कान्स 2025 में रेड गाउन में जैकलीन फर्नांडीस ने बिखेरा जलवा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

फ्रांस में चल रहे 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। उन्होंने रेड आउटफिट में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जिसकी तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: 78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल इन दिनों सुर्खियों में है और इस इंटरनेशनल इवेंट में बॉलीवुड की कई हस्तियां अपनी मौजूदगी से रौनक बढ़ा रही हैं। जहां पहले दिन उर्वशी रौतेला तोते के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं, वहीं जैकलीन फर्नांडिस ने अपने दो बेहद ग्लैमरस लुक से सभी का ध्यान खींच लिया है।

दरअसल, जैकलीन फर्नांडिस रेड सी फिल्म फाउंडेशन द्वारा आयोजित "सिनेमा में महिलाओं के योगदान" समारोह में शामिल हुईं और इस दौरान उन्होंने अपने स्टनिंग रेड गाउन लुक से रेड कार्पेट पर कहर ढा दिया है और अब तरफ उनके लुक की चर्चा हो रही है।

जैकलीन फर्नांडिस का कान्स लुक  उन्होंने इस मौके पर फिश कट डिजाइन वाली रेड गाउन पहनी, जिसमें वो किसी लाल परी जैसी नजर आईं। अपने लुक को पूरा करने के लिए जैकलीन ने सिल्वर चेन, बोल्ड मेकअप और कॉन्फिडेंस भरी मुस्कान के साथ फोटोशूट करवाया। उनकी यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

हालांकि, जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर कान्स 2025 की कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अलग-अलग एंगल्स में पोज देती नजर आ रही हैं। एक फोटो में वह मीडिया से बात करते हुए खिलखिलाकर हंसती दिख रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में उनके मेकअप आर्टिस्ट उन्हें लुक के लिए तैयार कर रहे हैं।

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म

आपको बता दें, जैकलीन का कान्स में रेड कार्पेट डेब्यू सिर्फ फैशन शो नहीं, बल्कि उनके करियर में एक नया मुकाम भी साबित हो रहा है। वो जल्द ही तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बन रही कॉमेडी फिल्म "हाउसफुल 5" में नजर आएंगी, जो 6 जून को रिलीज होने वाली है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और सोनम बाजवा जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं।

आपको बता दें, कान्स फिल्म महोत्सव 13 मई से शुरू हो चुका है और यह 12 दिनों तक चलेगा। इसका समापन 24 मई को होगा। वहीं भारत की तरफ से अभी तक कई बॉलीवुड सितारे इस फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराने की उम्मीद है, जबकि फिल्म निर्माता करण जौहर, जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और अदिति राव हैदरी भी शामिल हो सकते हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस