जैकलीन फर्नांडिस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिस संग सेल्फी लेते हुए फैन ने की ऐसी हरकत तो मैनेजर ने दिया धक्का, देखें VIDEO

जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुई थीं। जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सेल्फी लेते हुए फैन ऐसी हरकत कर देता है। जिसके बाद उनकी मैनेजर उसे धक्का दे देती हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी पसर्नल लाइफ को लेकर तो कभी प्रोफेशनल की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्विटल 2025 में पहुंची थीं। जहां से उनकी ग्लैमरस तस्वीरें भी सामने आई थी।

हालांकि, इसके बाद बीते दिन एक्ट्रेस अपनी म्यूजिकल वेब सीरीज ‘है जुनून’ के प्रमोशन के सिलसिले में एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक फैन के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। लेकिन इस पल को शेयर करने के चक्कर में फैन कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गया और जैकलीन के बेहद करीब पहुंच जाता है, जिससे एक्ट्रेस काफी असहज महसूस करने लगती हैं। जिसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

जैकलीन का वीडियो वायरल दरअसल, इस वायरल वीडियो में देखेंगे कि जब जैकलीन फर्नांडिस ने फैन के साथ सेल्फी के लिए पोज दिया, तो वह फैन अपना चेहरा उनके चेहरे के काफी नजदीक ले आया। इसके बावजूद जैकलीन मुस्कुराती रहीं और उसके साथ तस्वीर खिंचवाई। लेकिन उनकी मैनेजर ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए धक्का देकर उसे दूर किया। हालांकि उन्होंने उसके साथ कुछ अपमानजनक व्यवहार नहीं अपनाया।

इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अधिकतर लोगों ने जैकलीन की सहनशीलता और प्रोफेशनलिज्म की सराहना की है। एक यूजर ने लिखा, "जैकलीन बहुत शांत स्वभाव की हैं, उन्होंने बहुत ही सभ्य ढंग से स्थिति को हैंडल किया।" वहीं, दूसरे ने कहा, "फैन को अपनी सीमाएं पता होनी चाहिए, कोई भी ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है।"

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट 

वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर चुकी हैं। आने वाले समय में वह फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगी, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में भी दिखाई देंगी।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग