जैकी श्रॉफ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जैकी श्रॉफ की रूरल हॉरर फिल्म 'काली खेती' का ऐलान, शरद केलकर के साथ मिर्जापुर फेम शाजी चौधरी भी आएंगे नजर

Kaali Kheti Release Date: जैकी श्रॉफ की नई रूरल हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ का ऐलान हो गया है। फिल्म में शरद केलकर, नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और ‘मिर्जापुर’ फेम शाजी चौधरी भी नजर आएंगे।

सोनाली झा

Jackie Shroff Film Kaali Kheti: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हीरो से लेकर विलेन तक कई तरह के किरदार निभाए हैं। अब अभिनेता एक अलग जॉनर की फिल्म के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। जैकी श्रॉफ जल्द ही हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ में दिखाई देंगे। 29 सितंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसके टाइटल और रिलीज डेट का ऐलान किया।

‘काली खेती’ एक रूरल हॉरर फिल्म बताई जा रही है, जिसकी कहानी गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। जैकी श्रॉफ ने फिल्म का एक डरावना पोस्टर भी शेयर किया है। पोस्टर में एक शख्स हाथ में लालटेन लिए दिखाई दे रहा है। उसका लुक फिल्म के हॉरर और रहस्य से जुड़े माहौल की झलक देता है। फिल्म की कहानी हारिस इम्तियाज खान ने लिखी है और वही इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म में जैकी श्रॉफ और बाकी कलाकारों के किरदारों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

जैकी श्रॉफ के साथ ये कलाकार आएंगे नजर

‘काली खेती’ में जैकी श्रॉफ के अलावा शरद केलकर, नेहा सरगम और वीरेंद्र सक्सेना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता शाजी चौधरी भी दिखाई देंगे, जिन्हें दर्शकों ने वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में मकबूल के किरदार में देखा है। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में इन कलाकारों की भूमिकाएं किस तरह की होंगी।

26 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

जैकी श्रॉफ ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि रोशनी बुझने न देना, खेती जागने वाली है. बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने के लिए तैयार हो जाइए.” इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी दी। ‘काली खेती’ 26 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

किंग में भी अहम रोल में दिखेंगे जैकी श्रॉफ

हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ के अलावा जैकी श्रॉफ इस साल शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में भी नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल, अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। ‘किंग’ 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा