Nagpur Marbat Festival: जैकी श्रॉफ ने की मारबत उत्सव में शिरकत, इस खास परंपरा की जमकर की तारीफ

Jackie Shroff Marbat Festival: नागपुर में चल रहे 145 साल पुराने मारबत फेस्टिवल में एक्टर जैकी श्रॉफ, सुभाष घई और सीएम देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। जैकी श्रॉफ ने आयोजन की तारीफ करते हुए इसे अद्भुत बताया।
Jackie Shroff Marbat Festival
जैकी श्रॉफ(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Marbat Festival: नागपुर शहर में ऐतिहासिक और पारंपरिक मारबत फेस्टिवल का भव्य आयोजन हुआ। इस खास मौके पर धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास के साथ-साथ बॉलीवुड का भी खास रंग देखने को मिला। आयोजन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई और पॉपुलर एक्टर जैकी श्रॉफ ने शिरकत की।

अनोखी परंपरा देखकर गदगद हुए जैकी श्रॉफ

मारबत फेस्टिवल के दौरान जब एक्टर जैकी श्रॉफ ने नागपुर की इस प्राचीन परंपरा के दर्शन किए, तो वह बेहद प्रभावित नजर आए। समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। जैकी श्रॉफ ने कहा कि यह बहुत ही अद्भुत और सुंदर कार्यक्रम है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस आयोजन के बारे में केवल स्थानीय लोगों को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को जानकारी होनी चाहिए। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को विश्व पटल पर देखा जाना बेहद जरूरी है।

145 सालों से चली आ रही संसकृति

मारबत फेस्टिवल नागपुर की 145 साल पुरानी बेहद खास और अनूठी परंपरा है। यह सांस्कृतिक आयोजन हर साल भाद्रपद महीने में पोला त्योहार के ठीक दूसरे दिन बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, यह उत्सव बुराई, सामाजिक कुरीतियों और बीमारियों को दूर भगाने के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जाता है। इस दौरान बड़े पुतले बनाए जाते हैं और पूरा शहर ढोल-नगाड़ों की थाप पर इस उत्सव का आनंद लेता है।

Jackie Shroff Marbat Festival
पंकज त्रिपाठी-अली फजल की फिल्म मिर्जापुर: द मूवी ने आवारापन 2 को पछाड़ा, 160 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन

महोत्सव में दिखीं राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां

इस बार के मारबत महोत्सव में जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे, तो उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उनके साथ बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक सुभाष घई और जैकी श्रॉफ की उपस्थिति ने इस स्थानीय त्योहार में चार चांद लगा दिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com