काली खेती टीजर (सौ. Youtube)
मनोरंजन

Jackie Shroff की फिल्म काली खेती का टीजर आया सामने, 20 नवंबर को लॉन्च होगी ये हॉरर फिल्म

Kaali Kheti Teaser Out: जैकी श्रॉफ की फिल्म 'काली खेती' का टीजर रिलीज हो गया है। ग्रामीण लोककथाओं, रहस्यमयी शक्तियों और पुश्तैनी अभिशापों पर आधारित यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म काली खेती का टीजर रिलीज

  • खून पीने वाले खेत और पुश्तैनी अभिशाप की दिखी कहानी

  • 20 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म, सनी देओल की 'सूर्या' से टक्कर

Jackie Shroff Kaali Kheti Teaser Out: 90 के दशक के सुपरस्टार और बॉलीवुड में जग्गू दादा एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले है। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ जेलर 2 में काम कर चुके जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म का टीजर सामने आ गया है।

3 नवंबर 2026 को आधिकारित तौर पर फिल्म काली खेती का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ये एक सुपरनेचुरल रूरल थ्रिलर फिल्म है, जो इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की कहानी ग्रामीण लोककथाओं, पुरानी मान्यताओं और पुश्तैनी अभिशापों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी।

जैकी श्रॉफ निभाएंगे मुख्य भूमिका

काली खेती फिल्म की कहानी ग्रामीण लोककथाओं, पुरानी मान्यताओं और पुश्तैनी अभिशापों के इर्द-गिर्द बुनी हुई है। जैकी श्रॉफ की इस फिल्म के टीजर में एक ऐसे डरावने गाँव को दिखाया गया है जहाँ रात के अंधेरे में रहस्यमयी शक्तियां जागती हैं और वहाँ के खेत लोगों का खून पीने लगते हैं। इसी शैतानी ताकत की सच्चाई का पता लगाने का ज़िम्मा जैकी श्रॉफ का किरदार उठाता है।

जैकी श्रॉफ के साथ नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म काली खेती में जैकी श्रॉफ के साथ शरद केलकर भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इन दो दिग्गज कलाकारों के साथ ही इस फिल्म में मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

जैकी श्रॉफ की ये हॉरर फिल्म पहले 23 अक्टूबर को रिलीज की जाने वाली थी, हालांकि कुछ कारणों से मेकर्स ने इसे टालकर अब 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है। इस फिल्म की सीधी टक्कर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म सूर्या: अंत से आरंभ से हो सकती है।

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आएं थे जैकी श्रॉफ

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ आखिरी बार सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई हासिल की है। इससे पहले जग्गू दादा साल 2026 में फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। ये फिल्म 29 मई 2026 को रिलीज हो चुकी है।

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला