इशिका तनेजा के दीक्षा लेते ही वायरल हुआ, चुटकी भर सिंदूर की कीमत वाला वीडियो  
मनोरंजन

एक चुटकी सिंदूर हलाला से बचाता है, इशिका तनेजा के साध्वी बनने के बाद वायरल हुआ ये वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिका तनेजा ने एक्टिंग को छोड़ दिया है और अब वह साध्वी बन गई हैं। महाकुंभ में पवित्र स्नान के बाद उन्होंने दीक्षा ले ली है। उनका चुटकी भर सिंदूर की कीमत वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

अनिल सिंह

Ishika Taneja: इशिका तनेजा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है और अब वह सनातन धर्म का पालन करने वाली हैं। महाकुंभ 2025 में प्रयागराज में पवित्र स्नान करने के बाद उन्होंने धर्मगुरु शंकराचार्य की मौजूदगी में दीक्षा ली है और आध्यात्मिक के रास्ते पर चल पड़ी हैं। साल 2018 में उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट का खिताब जीता था। कुछ समय पहले से ही उन्होंने सामाजिक काम शुरू कर दिया था। अब उन्होंने पूरी तरह से अध्यात्म का रास्ता अपना लिया है। लेकिन साध्वी बनते ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक चुटकी सिंदूर की कीमत समझा रही है। लव जिहाद से बचने की सलाह दे रही हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह बता रही हैं कि एक चुटकी सिंदूर की कीमत बाबर की औलादें क्या जानेंगी, एक चुटकी सिंदूर आपको हलाला से बचा सकता है, एक चुटकी सिंदूर आपकी जिंदगी बदल सकता है, आप दुर्गा बनिए, काली बनिए लेकिन हलाला का शिकार मत बनिए। सोशल मीडिया पर अब हर तरफ इशिका तनेजा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अध्यात्म का रास्ता अपनाने के बाद इशिका तनेजा ने बताया बरसों तक फिल्मों में काम करने के बाद अब वह आखिरकार घर लौट आई हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि महिलाओं को छोटे कपड़े पहन कर डांस करने के लिए नहीं बनाया गया है। वह सनातन की सेवा करने के लिए बनी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मैं साध्वी नहीं हूं, मैं गर्व से भरी सनातनी हूं। मैं सेवा की भावना से जुड़ी हूं। महाकुंभ में दैवीय शक्तियां हैं। मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है मैंने शंकराचार्य गुरु से दीक्षा प्राप्त की है। मेरे पास गुरु होने की वजह से मुझे जीवन की सही दिशा मिली है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता