ईशा रिखी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20: ईशा रिखी का बिग बॉस से निकलते ही छलका दर्द, पोस्ट में फैंस से मांगी माफी, कही दिल की बात

Isha Rikhi Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' से बेघर होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी का दर्द छलका है। सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर कर उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी।

यति सिंह

Isha Rikhi Emotional Post: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में रोजाना नए-नए ड्रामे और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। घर में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार एंट्री ली थी, जिनमें से प्रतियोगिता का दौर शुरू होते ही अब तक 2 सदस्य बेघर हो चुके हैं। रोहैद खान के बाद अब पंजाबी एक्ट्रेस और फेमस रैपर बादशाह की पूर्व पत्नी ईशा रिखी भी शो से बाहर हो गई हैं।

3 हफ्तों तक बिग बॉस के घर में रहने के बाद जब ईशा बाहर आईं, तो उन्होंने अपने सफर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा और बेहद भावुक नोट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस के प्रति आभार जताते हुए अपने दिल की बात भी खुलकर सामने रखी है।

इमोशनल नोट शेयर कर भावुक हुई एक्ट्रेस

ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बिग बॉस 20 के घर के अंदर बिताए 3 हफ्ते उनके जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव रहे हैं। इन 3 हफ्तों में उन्होंने बहुत सारी भावनाएं, खट्टे-मीठे अनुभव, कई तरह की चुनौतियां, हंसी और आंसू एक साथ जिए हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि घर से बाहर आने के बाद उन्हें इस बात का गहराई से अहसास हुआ कि दर्शकों का प्यार और सपोर्ट उनके लिए कितना मायने रखता है। ईशा ने उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया किया जो इस पूरे सफर के दौरान उनके साथ खड़े रहे, उन पर विश्वास जताया और उनका उत्साह बढ़ाते रहे।

ईशा ने फैंस से मांगी माफी

अपनी पोस्ट में ईशा रिखी ने घर के अंदर हुए अपने उतार-चढ़ाव और इमोशनल ब्रेकडाउन के बारे में भी बेबाकी से बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए मानसिक और भावनात्मक रूप से बिल्कुल आसान नहीं थे। कई ऐसे मौके आए जब वे अपनी बात को सही ढंग से सामने नहीं रख सकीं जैसे वह चाहती थी।

ईशा रिखी ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए लिखा कि अगर उन्होंने अपनी किसी हरकत या खेल से किसी को निराश किया है, तो उन्हें इस बात का बेहद अफसोस है। उन्होंने कहा कि वे इस पूरे अनुभव से सीख रही हैं और खुद को और बेहतर तरीके से जानने और समझने की कोशिश में जुटी हैं।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर