Bigg Boss 20: ईशा रिखी का हुआ एलिमिनेशन, घर से निकलते वक्त इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 Elimination: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में ईशा रिखी की जर्नी समाप्त हो गई है। कम वोट मिलने की वजह से वह शो से बाहर होने वाली दूसरी प्रतियोगी बन गई हैं।
Isha Rikhi Eviction Bigg Boss 20
ईशा रिखी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Isha Rikhi Eviction Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर में हर गुजरते दिन के साथ समीकरण बदलते जा रहे हैं। हाल ही में स्ट्रीम हुए वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शकों को एक भावुक और चौंकाने वाला मोड़ देखने को मिला। शो के होस्ट सलमान खान ने नामांकित प्रतियोगियों में से ईशा रिखी के एविक्शन की घोषणा की।

3 हफ्तों तक घर के अंदर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करने के बाद आखिरकार पंजाबी एक्ट्रेस का यह सफर यहीं थम गया। उनके बेघर होने से न केवल उनके फैंस हैरान हैं, बल्कि घर के अन्य सदस्यों के लिए भी यह पल काफी भावुक कर देने वाला रहा।

बेघर हुए प्रतियोगी के साथ सलमान की चुटकी

इस हफ्ते घर से बेघर होने की प्रक्रिया में ईशा रिखी के साथ रैपर यंग डीएसए भी नामांकन की कतार में खड़े थे। दोनों के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा था। नतीजे की घोषणा से पहले सलमान खान ने घर के सदस्यों के साथ थोड़ा मजाक किया और माहौल में सस्पेंस बना दिया।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में यंग डीएसए के बाहर जाने की बात कही, जिससे सभी प्रतियोगी एक पल के लिए हैरान हो गए। हालांकि जल्द ही उन्होंने स्थिति साफ करते हुए बताया कि जनता के वोटों के आधार पर यंग सेफ हैं और ईशा रिखी को सबसे कम वोट मिले हैं।

बेघर होने के ऐलान पर इमोशनल हुईं ईशा

जैसे ही सलमान खान ने ईशा रिखी के शो से बाहर होने की खबर सुनाई, माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। खबर सुनते ही ईशा खुद को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। घर में उनकी सबसे करीबी मानी जाने वाली साथी कनिका मान इस फैसले के बाद फूट-फूटकर रोने लगीं।

सलमान खान ने ईशा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ खेल खेला है। ईशा ने भी सभी साथियों को गले लगाकर भारी मन से बिग बॉस के घर को अलविदा कहा।

Isha Rikhi Eviction Bigg Boss 20
छोटे शहर से शुरू हुआ सफर, होटल में किया काम और फिर पंकज त्रिपाठी ने एक्टिंग में बनाई खास पहचान

3 हफ्तों की जर्नी और शो की मौजूदा स्थिति

बिग बॉस 20 के इस सीजन की शुरुआत 16 प्रतियोगियों के साथ हुई थी। ईशा रिखी से पहले रोहेद खान इस सीजन से बाहर होने वाले पहले प्रतियोगी बने थे। अब ईशा के निष्कासन के बाद घर में केवल 14 प्रतियोगी बाकी रह गए हैं।

अपने 3 हफ्तों के सफर में ईशा रिखी ने शांत और मर्यादित बर्ताव दिखाया, लेकिन शायद वह दर्शकों के बीच वैसा असर नहीं छोड़ पाईं जैसी उम्मीद जताई जा रही थी। उनके जाने के बाद अब बचे हुए खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और ज्यादा मुश्किल होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com