ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

ब्रेकअप के बाद फिर साथ दिखे ईशा-अभिषेक, फैंस बोले- क्या फिर से शुरू हुई दोनों की डेटिंग?

Isha malviya Breakup: ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार ब्रेकअप के बाद शो 'पति पत्नी और पंगा' में आ रहे हैं। जिससे फैंस हैरान रह गए हैं और अब अटकलें लगा रहे हैं कि फिर से दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी है।

स्नेहा मौर्या

Pati Patni Aur Panga Latest Promo: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित नाम ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार ब्रेकअप के बाद एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। ये दोनों कलाकार कभी रियल लाइफ भी कपल रहे चुके हैं। हालांकि, दोनों ने सबसे ज्यादा ‘उड़ारियां’ और ‘बिग बॉस 17’ की वजह से सुर्खियों बटोरी थी। वहीं हाल ही में दोनों ‘लाफ्टर शेफ्स’ में मंच शेयर करते दिखाई दिए थे, फिर एक म्यूजिक वीडियो में साथ आए और अब कलर्स टीवी के चर्चित शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में एंट्री कर रहे हैं।

दरअसल, शो के नए प्रोमो में ईशा और अभिषेक की धांसू एंट्री दिखाई गई है, जहां दोनों बाइक पर बैठकर आते हैं। इस प्रोमो ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया, लेकिन साथ ही सोशल मीडिया पर मिलेजुले रिएक्शन देखने को मिले। एक तरफ जहां इनके चाहने वाले दोनों को साथ देखकर बेहद खुश हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इतने उतार-चढ़ाव के बाद इनका साथ आना चौंकाने वाला है।

ईशा मालवीय ने एंट्री को लेकर कही ये बात

इस शो में एंट्री को लेकर ईशा मालवीय ने कहा, “जिंदगी अक्सर लोगों को अजीब तरीके से करीब ले आती है। अभिषेक और मैंने ऐसे चैप्टर शेयर किए हैं जिन्हें लोगों ने ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों पर देखा है। लेकिन ‘पति पत्नी और पंगा’ में दर्शक हमें बिल्कुल नए रूप में देखेंगे, जो अब तक उन्होंने कभी नहीं देखा।”

वहीं अभिषेक कुमार ने भी शो को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा, “ईशा और मेरा रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा है, कभी उतार-चढ़ाव तो कभी संघर्ष। इस शो में साथ काम करना दर्शकों के लिए एक सरप्राइज है। यकीनन, ‘पति पत्नी और पंगा’ में हमारी एंट्री एक बड़े ट्विस्ट के साथ होगी और यह अनुभव बेहद खास रहेगा।”

दोबारा शुरू हुईं दोनों की डेटिंग?

बता दें कि ईशा और अभिषेक की पहली मुलाकात सीरियल ‘उड़ारियां’ के सेट पर हुई थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी जल्द ही रियल लाइफ कपल में बदल गई थी। हालांकि, बिग बॉस 17 में जाने से पहले ही उनके रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए। लेकिन अब टीवी शो और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में साथ नजर आने से फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद इनके बीच फिर से नजदीकियां बढ़ रही हैं। इसके आलवा एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्या दोनों की डेटिंग फिर से शुरू हो गई है। वहीं दूसरे ने कहा कि छीछालेदर करके शर्म नहीं आई, जो वापस आ गए।

‘पति पत्नी और पंगा’ की बात करें तो यह शो कई नामी सेलिब्रिटी कपल्स को लेकर चर्चा में है। इसमें रूबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, हिना खान-रॉकी जयसवाल, गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, अविका गोर-मिलिंद चंदवानी, स्वरा भास्कर-फहाद अहमद और गीता फोगट-पवन कुमार जैसे कपल भी शामिल होंगे।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी