ईशा कोप्पिकर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

खल्लास गाने से रातों-रात मशहूर हुई थीं ईशा कोप्पिकर, साउथ सिनेमा से शुरू किया सफर, फिर बॉलीवुड में बिखेरा जलवा

Isha Koppikar Career: ईशा कोप्पिकर ने साउथ सिनेमा से एक्टिंग करियर शुरू किया और बाद में बॉलीवुड में पहचान बनाई। 'कंपनी' के 'खल्लास' और 'कांटे' के 'इश्क समुंदर' ने उन्हें खास लोकप्रियता दिलाई।

सोनाली झा

Isha Koppikar Birthday Special Story: बॉलीवुड की 'खल्लास गर्ल' के नाम से मशहूर ईशा कोप्पिकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। 19 सितंबर 1976 को मुंबई में जन्मीं ईशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और फिर साउथ सिनेमा के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। फिल्मों के अलावा ईशा राजनीति में भी सक्रिय रह चुकी हैं।

ईशा कोप्पिकर ने मुंबई से अपनी पढ़ाई पूरी की और साइंस में ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दिनों में वह मशहूर फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष के फोटोशूट में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की। साल 1995 में उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और मिस टैलेंट का खिताब जीता। मॉडलिंग के इसी सफर ने उनके लिए फिल्मों के दरवाजे खोले।

साउथ सिनेमा से की एक्टिंग की शुरुआत

ईशा ने साल 1997 में तेलुगु फिल्म ‘वा/ओ वारा प्रसाद’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में भी काम किया। 'कढ़ाल कविधाई', 'एन स्वासा काटरे' और 'नेन्जीनीले' जैसी फिल्मों में नजर आने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। साल 2000 में ईशा कोप्पिकर फिल्म 'फिजा' में एक छोटे रोल में दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने 'राहुल' और 'प्यार इश्क और मोहब्बत' जैसी फिल्मों में काम किया।

खल्लास ने बदल दी पहचान

ईशा कोप्पिकर ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा बनीं। ईशा के करियर का सबसे चर्चित मोड़ साल 2002 में आया, जब वह राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' में नजर आईं। फिल्म के गाने 'खल्लास' में उनके डांस ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस गाने की लोकप्रियता के बाद उन्हें 'खल्लास गर्ल' के नाम से पहचान मिली।

ईशा कोप्पिकर

इन फिल्मों में भी दिखा दमदार अभिनय

इसके बाद फिल्म 'कांटे' के गाने 'इश्क समुंदर' में भी ईशा के डांस को काफी पसंद किया गया। ईशा ने 'पिंजर', 'डरना मना है', 'दिल का रिश्ता', 'कयामत', 'रुद्राक्ष', 'कृष्णा कॉटेज', 'क्या कूल हैं हम', 'डॉन' और 'इक विवाह ऐसा भी' जैसी फिल्मों में काम किया। 'पिंजर' को नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।

ईशा कोप्पिकर

राजनीति में भी आजमाया हाथ

फिल्मों के बाद ईशा ने राजनीति में भी कदम रखा। साल 2019 में वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्हें पार्टी की महिला परिवहन शाखा की जिम्मेदारी भी दी गई थी। इस तरह मॉडलिंग, साउथ सिनेमा, बॉलीवुड और राजनीति तक ईशा कोप्पिकर का सफर काफी अलग रहा है।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त