ईशा कोप्पिकर  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Andhbhakt कहे जाने पर ईशा कोप्पिकर ने किया पलटवार, बोली- भारत से प्यार करना ‘अंधभक्ति’ है तो मुझे गर्व है

Isha Koppikar Statement: अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने ‘अंधभक्त’ कहे जाने पर बेबाक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारत से प्यार करना और उसकी तरक्की पर विश्वास करना अंधभक्ति है तो उन्हें यह पहचान मंजूर है।

अपूर्वा नायक

Isha Koppikar Reaction on Andhbhakt Tag: फिजा, कयामत और क्या कूल है हम जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में नाम कमाने वाली ईशा कोप्पिकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है।

कुछ समय पहले ईशा कोप्पिकर ने इंस्टाग्राम पर जंतर-मंतर में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने इस छात्र आंदोलन के आड़ में होने वाली हिंसा को ना सिर्फ गलत बताया था बल्कि इस प्रदर्शन को लेकर कुछ गंभीर सवाल भी उठाएं थे।

ईशा के इस वीडियो के बाद से ही कुछ यूजर्स उनसे काफी नाखुश थे। इतना ही नहीं छात्र आंदोलन पर सवाल खड़े करने के चलते उन्हें कई लोगों द्वारा अंधभक्त तक कहे जाने लगा था। अब इस अंधभक्त टैग को लेकर ईशा ने खुलकर पलटवार किया है।

भारत से प्यार करना अंधभक्ति तो गर्व से अंधभक्त

एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने अंधभक्त टैग को लेकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर किया है। ईशा कोप्पिकर ने इस वीडियो के माध्यम से कहा कि अगर भारत से प्यार करना और उस पर विश्वास करना अंधभक्ति कहलाता है, तो उन्हें इस लेबल को अपनाने में बहुत गर्व महसूस होगा।

ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह देशभक्ति, राष्ट्रवाद और देश के लिए कुछ करने की जरूरत पर बात करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर अपने देश से प्यार करना, भारत पर विश्वास करना और उसकी तरक्की चाहना भक्ति है, तो हां, मुझे भक्त कहिए, अंधभक्त कहिए। लेकिन मेरी भक्ति किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि अपने देश, अपने भारत के लिए है। राष्ट्र सबसे पहले है।

जहां रहते है वहां का सम्मान करना चाहिए

ईशा ने कहा कि इंसान जहां रहता है, उसे उस जगह का सम्मान करना चाहिए और उसे बेहतर बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। सिर्फ यह कह देना कि हमें अपने देश से प्यार है, देशभक्ति नहीं है। असली देशभक्ति तब है, जब कोई व्यक्ति अपने काम से देश को बेहतर बनाने की कोशिश करे।

एक्ट्रेस ने बच्चों का उदाहरण देते हुए आगे कहा कि दो तरह के बच्चे होते हैं। एक बच्चा ऐसा होता है जो पूरी जिंदगी यह हिसाब लगाता रहता है कि उसके माता-पिता ने उसे क्या दिया और क्या नहीं दिया। वहीं दूसरा बच्चा ऐसा होता है जो माता-पिता से मिलने वाली चीजों को सिर्फ अपने तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उससे अपने माता-पिता की जिंदगी को भी बेहतर बनाने की कोशिश करता है।

ईशा ने कहा कि दोनों के बीच फर्क सिर्फ परिस्थितियों का नहीं, बल्कि सोच का है। इसी सोच को देश के लिए भी बदलने की जरूरत है। हमें हर समय यह पूछने के बजाय कि देश ने हमें क्या दिया, यह सोचना चाहिए कि हम देश को क्या दे सकते हैं। हमें यह विचार करना चाहिए कि अपने काम और सोच के जरिए भारत के लिए क्या बेहतर किया जा सकता है।

भारत बदल रहा है

अभिनेत्री ने आगे कहा कि भारत बदल रहा है और अब समय आ गया है कि लोगों की सोच भी बदले। मेरी लोगों से अपील है कि वह नए भारत के निर्माण का हिस्सा बने। मुझे भक्त कहिए, अंधभक्त कहिए या राष्ट्रवादी कहिए, मैं अपने विचारों को लेकर पीछे नहीं हटूंगी। वीडियो के आखिर में ईशा ने भारत के प्रति अपने प्यार को दोहराते हुए कहा कि मैं अपने देश से प्यार करती हूं और भारत पर विश्वास करती हूं। जय हिंद। ईशा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि अगर भारत से प्यार करना 'अंधभक्ति' है, तो मैं इस पहचान को गर्व से अपनाती हूं। मुझे जो गलत लगता है, उस पर सवाल उठाती हूं और जो सही लगता है, उसकी तारीफ भी करती हूं। मेरे लिए मेरा देश सबसे ऊपर रहेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: तेजस्विन, दिव्या समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, फांसी पर SC का बड़ा बयान

जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, दिल्ली AIIMS में चल रहा इलाज; सामने आया हेल्थ अपडेट

कंगना ने दिया कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब, बोली- वंदे मातरम से पाकिस्तानियों से ज्यादा कांग्रेस क्यों तड़पती है?

झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, तो राहुल गांधी ने जताई खुशी, बोले- छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए

नहीं हुआ गैरकानूनी बल प्रयोग, दिल्ली पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा- प्रदर्शन में शामिल थे हिस्ट्रीशीटर