मनोरंजन

क्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जान को है खतरा?, KRK का बड़ा दावा

गौरतलब है कि NCB को क्रूज पर रेव पार्टी होने की टिप मिली थी। उसके बाद जब NCB ने वह छापेमारी की तो उस दौरान पार्टी से चरस बरामद हुआ है।

सोनू शुक्ला

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aaryan Khan) इस वक़्त जेल में है। उन्हें  3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया है। आर्यन पर ड्रग्‍स लेने और बेचने का आरोप लगा है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी  गिरफ्तार किया है। इस वक़्त आर्यन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

ऐसे में अब कमल आर खान (Kamal R Khan) ने बॉलीवुड की चुप्पी पर एक बड़ा सवाल उठाया है। साथ ही कमल ने ये दवा किया है कि आर्यन की जान खतरे है। दरअसल हाल ही में  केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। उस पोस्ट में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- 'एनसीबी आर्यन खान को 20 अक्टूबर तक जेल में रखने में कामयाब हुई। यानी अब आर्यन को नर्क से गुजरना होगा। आशा है कि वह इस असहनीय दर्द को बहादुरी से सहन करने में सक्षम रहेंगे। मेरी प्रार्थना उसके साथ है क्योंकि उसकी जान को खतरे में है।

गौरतलब है कि NCB को क्रूज पर रेव पार्टी होने की टिप मिली थी। उसके बाद जब NCB ने वह छापेमारी की तो उस दौरान पार्टी से चरस बरामद हुआ है। आर्यन के पास ड्रग्स तो बरामद नहीं हुई है। NCB ने आर्यन खान के अलावा 7 और लोगों को भी हिरासत में लिया हैं। लेकिन उनके दोस्त और अरबाज मर्चेंट के जूतों में थोड़ी मात्रा में चरस मिला है। गौरतलब है कि सलमान खान सहित कई एक्टर सुनील शेट्टी, ऐक्ट्रेस पूजा भट्ट और सुचित्रा कृष्णमूर्ति शाहरुख़ के सपोर्ट में उतर चुके है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे