इरफान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

आखिरी दिनों में भी दर्द छिपाकर कैमरे के सामने डटे रहे इरफान खान, कॉस्ट्यूम डिजाइनर का बड़ा खुलासा

Irrfan Khan Death Story: इरफान खान एक शानदार अभिनेता थे। कैंसर से जूझते हुए भी उन्होंने कैमरे के सामने दर्द को कभी जाहिर नहीं होने दिया। अब उनके आखिरी दिनों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

स्नेहा मौर्या

Irrfan Khan Cancer Struggle: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान उन चुनिंदा कलाकारों में शुमार रहे, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर सिनेमा की परिभाषा बदल दी। इरफान ने साबित कर दिया था कि असली हुनर किसी शोर या प्रचार का मोहताज नहीं होता। उनकी फिल्में सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराही गईं।

दरअसल, इरफान खान का निधन साल 2020 में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर के कारण हुआ था। उनकी मौत से पूरा फिल्म जगत शोक में डूब गया था। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि इरफान ने अपनी आखिरी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग गंभीर बीमारी और असहनीय दर्द के बीच पूरी की थी।

कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने इरफान खान को लेकर किया बड़ा खुलासा

अब उनकी सुपरहिट फिल्म से जुड़ी कॉस्ट्यूम डिजाइनर स्मृति चौहान ने इरफान के अंतिम दिनों को लेकर एक भावुक खुलासा किया है। डिजिटल कमेंट्री को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान इरफान की तबीयत बेहद खराब थी। वह लगातार दर्द से जूझ रहे थे, लेकिन सेट पर कभी इसकी शिकायत नहीं करते थे। स्मृति के मुताबिक, एक दिन इरफान उनके पास आए और कहा कि उन्हें बहुत ठंड लग रही है। उन्होंने खास तौर पर एक लंदन के ब्रांड का जिक्र करते हुए गर्म कपड़े मंगवाने को कहा। उनकी तबीयत इतनी नाजुक थी कि शरीर सिकुड़ता जा रहा था, लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन होता, इरफान पूरी तरह किरदार में ढल जाते थे।

शूटिंग के दौरान अभिनेता का तेजी से घट रहा था वजन

उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान इरफान का वजन तेजी से घट रहा था। ऐसे में उनकी कमजोरी छिपाने के लिए कपड़ों में पैडिंग करनी पड़ती थी। यहां तक कि गर्मी के सीन में पहनी जाने वाली बनियान में भी अतिरिक्त पैडिंग की गई, ताकि पर्दे पर वह बेहद कमजोर न दिखें।

स्मृति ने यह भी बताया कि कई बार इरफान की हालत इतनी खराब होती थी कि वह सेट तक नहीं पहुंच पाते थे, जिसके कारण शूटिंग रोकनी पड़ती थी। इस मुश्किल दौर में उनका परिवार हर वक्त उनके साथ मौजूद रहता था। इरफान का मानना था कि अभिनय ही उनके जीवन का उद्देश्य है और वह इसी काम को करते हुए दुनिया से जाना चाहते थे। वाकई, उन्होंने आखिरी सांस तक वही किया, जिससे उन्हें सबसे ज्यादा प्यार था।

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी