आइरा खान ने बयां किया दर्द 
मनोरंजन

आइरा खान ने बयां किया दर्द, बोलीं- मैं दुनिया की सबसे बेकार इंसान हूं, पिता आमिर को लेकर कही ये बात

आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने एक इंटरव्यू में खुद को दुनिया की सबसे बेकार इंसान बताया और स्वीकार किया कि वह खुद को असफल मानती थीं, क्योंकि करियर या कमाई को लेकर उन्हें आत्मग्लानि थी।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर अपने पहनावे या बढ़े वजन को लेकर ट्रोल होती रही हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने जीवन के सबसे निजी और दर्दनाक पहलुओं को साझा किया, जिसमें उन्होंने खुद को दुनिया की सबसे बेकार इंसान बताया और पापा आमिर खान को लेकर भी अपनी भावनाएं बेझिझक सामने रखीं।

एक पुराने इंटरव्यू में आइरा ने स्वीकार किया था कि एक समय ऐसा आया था जब वह खुद को पूरी तरह से फेल मानती थीं। उन्होंने कहा कि मैं 26-27 साल की हूं। मेरे माता-पिता ने मुझ पर ढेर सारा पैसा खर्च किया है, लेकिन मैं कुछ नहीं कर रही हूं। मुझे लगता है कि मैं दुनिया की सबसे बेकार इंसान हूं। इस बातचीत के दौरान आमिर खान भी मौजूद थे। आमिर खान ने आइरा को बीच में टोका और समझाया कि कमाई नहीं करना कोई असफलता नहीं है।

आमिर ने कहा कि आप अच्छा काम कर रही हो, यही मेरे लिए जरूरी है, पैसे कमा रही हो या नहीं, ये नहीं। आइरा खान ने मेंटल हेल्थ के लिए Agatsu Foundation की शुरुआत की, जो मानसिक स्वास्थ्य पर काम करता है और युवाओं को मदद मुहैया कराता है। उन्होंने कई बार बताया है कि मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों से वह खुद भी गुजर चुकी हैं और यह पहल उनके लिए व्यक्तिगत स्तर पर भी मायने रखती है।

जब आइरा से पूछा गया कि क्या वह अपने पिता आमिर खान को माफ कर सकेंगी, क्योंकि वह एक पिता के रूप में ज्यादा समय उनके साथ नहीं बिता पाए, तो उन्होंने जवाब दिया कि जितना दोष मैं उन्हें देती हूं, उससे कहीं ज्यादा वो खुद को दोषी मानते हैं। लेकिन मैं भी खुद को कसूरवार मानती हूं। मैं पिछले दो साल से बेहतर बनने की कोशिश कर रही हूं। जब मैं समझ सकूंगी कि मुझे गुस्सा किस पर है, तब माफी की शुरुआत हो सकती है।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र