विजय सेतुपति (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की धाक, विजय सेतुपति को मिली प्रेजेंटर की जिम्मेदारी, जानें क्या है खास

International Emmy Awards 2026: 54वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स का मंच इस बार भारतीय दर्शकों के लिए कई वजहों से खास रहा है। एक्टर विजय सेतुपति एक अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में इस समारोह का हिस्सा बने।

यति सिंह

Highlights

  • 54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में भारत को 2 नॉमिनेशन मिले।

  • विजय सेतुपति अवॉर्ड सेरेमनी में अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में शामिल हुए।

  • वीर दास के शो Full Volume और Real Kashmir FC को नॉमिनेशन मिला।

  • भारत में समारोह देखने का समय 24 नवंबर सुबह 3:30 बजे था।

Vijay Sethupathi Emmy Presenter 2026: विजय सेतुपति को 54वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के मंच पर लाने में प्रोड्यूसर कविता गुप्ता की मुख्य भूमिका रही है। कविता इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज की बोर्ड मेंबर भी हैं और उन्होंने 2024 में वीर दास को इंटरनेशनल एमी होस्ट करने में भी सहायता की थी।

समारोह में विजय सेतुपति ब्लैक आउटफिट में नजर आए, जिस पर कंधे और बाईं ओर कमर के नीचे सुनहरी कढ़ाई थी। हल्की दाढ़ी और संवारे हुए बालों के साथ उनका यह अंदाज सुर्खियों का विषय बना।

किन 2 भारतीय प्रोजेक्ट्स को मिला नामांकन

इस साल भारत से दो दावेदार मैदान में उतरे हैं। कॉमेडी श्रेणी में वीर दास को उनके शो वीर दास: फुल वॉल्यूम के लिए नॉमिनेट किया गया है। इससे पहले 2021 में फॉर इंडिया और 2023 में लैंडिंग के लिए भी उन्हें नामांकन मिल चुका है, हालांकि इस बार बेस्ट कॉमेडी का अवॉर्ड अर्जेंटीना के शो डिवीजन पलेर्मो सीजन 2 के खाते में गया।

दूसरा भारतीय नॉमिनेशन ड्रामा सीरीज श्रेणी में रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब को मिला है, जिसमें मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब अहम किरदार में हैं।

भारत में कब और कहां देखें यह अवॉर्ड सरेमनी

इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2026 का आयोजन 23 नवंबर को तय है, लेकिन समय के गैप के कारण भारतीय दर्शक इसे 24 नवंबर को सुबह 3:30 बजे से देख सकेंगे। फिलहाल आयोजकों ने यह साफ नहीं किया है कि समारोह का टेलीकास्ट भारत में किसी टीवी चैनल या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगा या नहीं।

पिछले सालों में भारत की कामयाबी का सफर

हाल के सालों में भारतीय रचनाकारों ने इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में अपनी मजबूत छाप छोड़ी है। साल 2020 में दिल्ली क्राइम ने यह अवॉर्ड जीता था। इसके बाद 2023 में वीर दास ने लैंडिंग के लिए अवॉर्ड अपने नाम किया और उसी साल प्रोड्यूसर एकता कपूर इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय महिला फिल्ममेकर बनीं। उनसे पहले 2011 में सुभाष चंद्रा को यह सम्मान मिल चुका है।

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर

PF का पैसा ATM-UPI से निकलेगा, 3 दिन में क्लेम सेटल, तुरंत जानें कैसे और कब?

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम