इंदिरा कृष्णन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रणबीर की मां कौशल्या बनने पर ट्रोल हुईं इंदिरा कृष्णन, लोगों ने भेजे मैसेज, बोलें- बीफ खाने वाले की मां...

Ramayana Casting Controversy: फिल्म रामायण में माता कौशल्या का रो निभाने वाली एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने खुलासा किया है कि रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग और भद्दे मैसेज मिले थे।

यति सिंह

Highlights

  • इंदिरा कृष्णन रामायण में माता कौशल्या का रोल निभा रही हैं।

  • रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर उन्हें आपत्तिजनक मैसेज मिले।

  • ट्रोलर्स ने रणबीर कपूर के पुराने बीफ विवाद का हवाला दिया।

  • इंदिरा कृष्णन ने रणबीर कपूर के अनुशासन और मेहनत की तारीफ की।

Indira Krishnan Got Trolled: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों फिल्म रामायण को लेकर चर्चाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के बेहतरीन सीन और कलाकारों की एक्टिंग की जहां एक तरफ तारीफ हो रही है, वहीं इसके निर्माण से जुड़े कई अनसुने किस्से भी अब सामने आ रहे हैं। रिलीज से पहले इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर कई तरह के विवाद और सोशल मीडिया पर तीखे रिएक्शन देखने को मिली थीं।

अब फिल्म रामायण में भगवान राम की माता कौशल्या का रोल निभाने वाली अनुभवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने उस दौर की कड़वी सच्चाइयों का खुलकर जिक्र किया है, जिससे यह साफ होता है कि कलाकारों और मेकर्स को शुरुआती दौर में कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई स्टारकास्ट

फिल्म रामायण के ऐलान के साथ ही मुख्य किरदारों के चुनाव को लेकर दर्शकों के बीच बहस छिड़ गई थी। कई लोगों ने भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर अपनी नाराजगी जताई और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल खड़े किए।

स्थिति तब और ज्यादा असहज हो गई जब कुछ ट्रोल्स ने रणबीर कपूर के पुराने बयानों और खानपान की आदतों को मुद्दा बना लिया। इस दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से ऐसे संदेश भेजे गए जिनमें उनके रोल को लेकर नाराजगी जताई गई

बीफ विवाद का हवाला देकर हुई ट्रोल

हाल ही इंटरव्यू में इंदिरा कृष्णन ने उस मुश्किल समय को याद करते हुए बताया कि उन्हें किस तरह की मानसिक स्थिति से गुजरना पड़ा था। उन्होंने शेयर किया कि लोगों ने उन्हें टेक्स्ट मैसेज भेजकर निशाना बनाया था और उनसे पूछा गया था कि क्या वह किसी ऐसे व्यक्ति की मां का रोल निभाने जा रही हैं जिस पर पुराने विवाद जुड़े हैं।

उस वक्त सोशल मीडिया पर एक्टर के पुराने इंटरव्यू और खानपान को लेकर काफी कुछ वायरल हो रहा था, जिसके कारण ट्रोलर्स ने अपनी हदें पार कर दी थीं। हालांकि इन तमाम नेगेटिव और भद्दे मैसेज के बाद इंदिरा कृष्णन ने अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा और अपनी कला के प्रति पूरी ईमानदारी बरती।

सेट पर रणबीर कपूर की दिखी शाकाहारी जीवनशैली

इंदिरा कृष्णन ने ट्रोलर्स पर खुलकर बात करते हुए यह भी दावा किया कि इनमें से कई लोग शायद पेड ट्रोल्स थे जो फिल्म की सक्सेस में बाधा डालना चाहते थे। इसके साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर के अनुशासन और उनकी कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की।

उन्होंने बताया कि शूटिंग के पूरे दौर में रणबीर कपूर ने अपनी जीवनशैली में पूरी तरह से बदलाव कर लिया था और वह पूरी तरह से शाकाहारी बन चुके थे। सेट पर उनकी वैनिटी वैन में केवल फल ही रखे होते थे और वह रोजाना घंटों सख्त अभ्यास तथा वर्कआउट करते थे। वह रोल की गरिमा को बनाए रखने के लिए तन-मन से पूरी तरह समर्पित नजर आए।

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा