इमरान हाशमी-मलाइका अरोड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

IGT 11 फिनाले में इमरान हाशमी-मलाइका अरोड़ा ने ‘भीगे होंठ तेरे’ गाने को किया रीक्रिएट, फैंस हुए फिदा

India’s Got Talent 11 Finale: इंडियाज गॉट टैलेंट 11 का फिनाले यादगार रहा। कोलकाता की अमेजिंग अप्सरा ने ट्रॉफी जीती, वहीं इमरान हाशमी ने मलाइका अरोड़ा के साथ 'भीगे होंठ तेरे' गाना रीक्रिएट किया।

स्नेहा मौर्या

Malaika Arora And Emraan Hashmi Dance Performance Video: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ सीजन 11 को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। कोलकाता की ऑल-गर्ल्स डांस ग्रुप अमेजिंग अप्सरा ने अपनी जबरदस्त कोरियोग्राफी, कमाल की फ्लेक्सिबिलिटी और एनर्जी से जजों और दर्शकों का दिल जीतते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे सीजन में इस टीम ने लगातार शानदार परफॉर्मेंस देकर खुद को मजबूत दावेदार साबित किया।

इस सीजन का फिनाले बेहद रोमांचक रहा। टॉप 7 फाइनलिस्ट्स में वी कंपनी, आकाश और अभिषेक, नेपाल टाइगर्स, क्लासिक क्वींस, अमेजिंग अप्सरा, विक्की कृष्णा और कैलिबॉयज शामिल थे। किसी ने दमदार डांस दिखाया तो किसी ने स्टंट और एक्रोबैटिक्स से मंच पर आग लगा दी। आखिरकार वोट्स और जजों के फैसले के आधार पर अमेजिंग अप्सरा को विजेता घोषित किया गया।

जज और होस्ट ने बढ़ाई शो की शान

इंडियाज गॉट टैलेंट 11 को हर्ष लिंबाचिया ने होस्ट किया, जबकि जजों की कुर्सी पर मलाइका अरोड़ा, नवजोत सिंह सिद्धू और सिंगर शान नजर आए। तीनों जजों ने पूरे सीजन कंटेस्टेंट्स को न सिर्फ जज किया, बल्कि उन्हें मोटिवेट भी किया।

इमरान और मलाइका के परफॉर्मेंस ने जीता दिल

फिनाले एपिसोड में उस वक्त माहौल और भी खास हो गया जब बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी बतौर गेस्ट शो में पहुंचे। वह अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ के प्रमोशन के लिए आए थे। इसी दौरान मलाइका अरोड़ा उनके साथ स्टेज पर पहुंचीं और दोनों ने सुपरहिट गाना ‘भीगे होंठ तेरे’ को दोबारा रीक्रिएट किया।

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

इमरान और मलाइका की इस केमिस्ट्री ने दर्शकों को पुराने दिनों की याद दिला दी। दोनों का यह परफॉर्मेंस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया। फैंस ने कमेंट करते हुए कहा “अक्खा बॉलीवुड एक तरफ, इमरान हाशमी एक तरफ।”

जनवरी में रिलीज होगी एक्टर की नई सीरीज

इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ नेटफ्लिक्स पर 14 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें वह सुपरिटेंडेंट अर्जुन मीना का किरदार निभा रहे हैं। सीरीज में उनके साथ शरद केलकर, अमृता खानविलकर, नंदीश सिंह संधू, अनुराग सिन्हा और जोया अफरोज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग

BRICS Summit 2026: अमेरिकी मीडिया की नजर में बदलता समीकरण, चीन-अमेरिका की टक्कर के बीच भारत की रणनीति पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: इथियोपिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू; बीजिंग से भारत के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा भगोड़ा अपराधी अमृतपाल सिंह, मोल्दोवा से लाया गया भारत; महीनों कोशिश के बाद कामयाबी

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर