राम कदम ने समय रैना की टिप्पणी का किया विरोध (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Indias Got Latent के चलते फिर से विवादों में फंसे समय रैना, राम कदम बोले- कश्मीरी पंडितों का मजाक नहीं सहेंगे

Indias Got Latent के नए एपिसोड में समय रैना और शैरन वर्मा की बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बिहार और कश्मीरी पंडितों को लेकर कथित टिप्पणियों पर राम कदम ने आपत्ति जताई है।

अपूर्वा नायक

Samay Raina Indias Got Latent 2 Controversy: कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही है। हाल ही में उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर एक और नई कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है।

दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट के अपकमिंग एपिसोड में समय रैना और स्टैंड अप कॉमेडियन शैरन वर्मा के बीच हुई बातें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस बातचीत में शैरन वर्मा और समय रैना ने बिहार और कश्मीरी को लेकर कुछ टिप्पणी की है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी विधायक राम कदम ने इसको लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया है और इस बयान का विरोध किया है।

समय रैना और शैरन वर्मा के बीच हुई ये बातचीत

हाल ही में स्टैंड अप कॉमेडियन शैरन वर्मा इंडियाज गॉट लेटेंट में पहुंची थी। जहां समय रैना ने बिहारी बनाम कश्मीरी को लेकर एक टिप्पणी कर दी। समय रैना ने कहा शैरन वर्मा इतनी ज्यादा बिहारी है कि उसे लगता है कि इबोला का मतलब है कि किसी ने कुछ कहा है। जिसका जवाब देते हुए शैरन कहती है कि समय इतने ज्यादा कश्मीरी है कि उन्हें पत्थरों से काफी प्यार है। जिसके बाद फिर से एक बार समय कहते है कि शैरन वर्मा इतनी ज्यादा बिहारी है कि वो नौकरी की तलाश में मुंबई आ गई, जस्ट बिहारी थिंक्स। जिसपर फिर से एक बार शैरन वर्मा टिप्पणी करते हुए कहती है कि कम से कम मैंने अपनी मर्ज़ी से अपना राज्य तो छोड़ा।

राम कदम ने जताई आपत्ति

कॉमेडियन समय रैना के अपने शो के दौरान बिहारियों और कश्मीरी पंडितों के बारे में कहे गए कमेंट्स पर बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि समाज में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो सिर्फ़ पब्लिसिटी पाने के लिए जानबूझकर विवादित बयान देती हैं। उनका एकमात्र मकसद मशहूर होना है। हमें यह समझने की ज़रूरत है कि सनातन हिंदू धर्म के देवी-देवताओं और कश्मीरी पंडितों का मज़ाक नहीं उड़ाया जा सकता। कोई जानबूझकर कुछ गलत नहीं कर सकता और फिर बाद में माफ़ी मांग सकता है। इस बीच, उन्हें पूरे देश में मुफ़्त में मनचाही पब्लिसिटी मिल जाती है।

अर्चना पूरन सिंह ने भी दिया जवाब

एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह और ओरी भी पैनल का हिस्सा थे। इस दौरान एक कंटेस्टेंट ने भोजपुरी शायरी के साथ डांस, व्लॉगिंग और रैप करने की बात कही। व्लॉगिंग का जिक्र आने पर समय रैना ने अर्चना के फैमिली व्लॉग्स को लेकर मजाक किया। रैना ने कहा कि व्लॉगिंग के लिए टैलेंट की जरूरत नहीं होती। इस पर अर्चना ने तुरंत पलटवार करते हुए पूछा कि क्या गालियां देना टैलेंट है? उनका यह जवाब सुनकर दर्शकों ने तालियां बजाईं और समय रैना कुछ देर के लिए चुप नजर आए।

सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में शो

इंडियाज गॉट लेटेंट के नए एपिसोड के क्लिप्स सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किए जा रहे हैं। शो के कंटेंट को लेकर पहले भी बहस होती रही है और अब समय रैना, शैरन वर्मा और अर्चना पूरन सिंह से जुड़े इन हिस्सों ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा