Yuvraj Kumar On India Pakistan-The Final Resolution (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

भारत और पाकिस्तान के कड़वे सच को उजगार करेगी, ‘इंडिया पाकिस्तान द फाइनल रेज़ोल्यूशन’

India Pakistan The Final Resolution: निर्माता युवराज कुमार की नई फिल्म 'इंडिया पाकिस्तान: द फाइनल रेज़ोल्यूशन' दोनों देशों के संघर्ष का समाधान दिखाएगी। कश्मीर में होगी फिल्म की अहम शूटिंग।

अनिल सिंह

India Pakistan Movie: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय सिनेमा में देशभक्ति की लहर देखने को मिल रही है। 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्मों के बीच अब एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट 'इंडिया पाकिस्तान: द फाइनल रेज़ोल्यूशन' चर्चा में है। यह फिल्म केवल युद्ध की बात नहीं करती, बल्कि दोनों देशों के बीच दशकों से चले आ रहे कड़वे सच और संभावित समाधान को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी में है।

फिल्म निर्माता युवराज कुमार ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की शूटिंग और कश्मीर के मौजूदा हालातों पर खुलकर चर्चा की है। उनके अनुसार, यह फिल्म दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित होगी।

युद्ध नहीं, 'शांति' और 'समाधान' है फिल्म का मकसद

निर्माता युवराज कुमार ने आईएएनएस (IANS) से बातचीत में बताया कि फिल्म का मुख्य उद्देश्य भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे अंतहीन संघर्ष का एक सार्थक समाधान पेश करना है। उन्होंने कहा, "बीते साल (2025) दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति और युद्ध के आसार देखे गए, जिसका नकारात्मक प्रभाव आम जनता पर पड़ा। हमारी फिल्म यह दिखाएगी कि दोनों देशों की आम जनता असल में युद्ध नहीं चाहती।" फिल्म में उन पुराने और अनसुलझे मुद्दों को भी छुआ जाएगा जो आज भी दोनों देशों के बीच दीवार बने हुए हैं।

मुंबई से कश्मीर तक होगी शूटिंग

फिल्म के निर्माण को लेकर युवराज ने जानकारी दी कि इसकी शूटिंग के लिए मुंबई और कश्मीर की लोकेशन्स को फाइनल किया गया है। युवराज के मुताबिक, फिल्म का एक बड़ा हिस्सा कश्मीर की वादियों में फिल्माया जाएगा। फिल्म का विजन यह है कि अभी भी बहुत देर नहीं हुई है और दोनों देश एक अच्छे पड़ोसी की तरह शांतिपूर्ण तरीके से साथ रह सकते हैं, बशर्ते सही 'रेजोल्यूशन' की दिशा में कदम बढ़ाए जाएं।

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में शूटिंग की चुनौती

पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने फिल्म जगत में थोड़ा डर पैदा किया था, लेकिन युवराज कुमार इससे बेफिक्र हैं। उन्होंने कहा, "कश्मीर बेहद खूबसूरत है और वहां के स्थानीय लोग चाहते हैं कि शूटिंग और टूरिज्म दोबारा पूरी रफ्तार से शुरू हो। पहलगाम की घटना दुखद थी, लेकिन हमें क्षेत्रीय फिल्मों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वहां जाना ही होगा।" युवराज का मानना है कि फिल्मों की शूटिंग से कश्मीर के लोगों को रोजगार मिलता है, इसलिए वे वहां शूटिंग करने के अपने फैसले पर अडिग हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार