समय रैना और मुनव्वर फारूकी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात

India’s Got Latent 2 Twist: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के बोनस एपिसोड में समय रैना ने मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर ‘आमिर खान जैसा गेम’ कहकर ऐसा मजाक किया कि पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा।

सोनाली झा

India’s Got Latent 2 Bonus Episode: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 एक बार फिर अपने मजेदार पलों और बेबाक कॉमेडी की वजह से चर्चा में है। स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने इस बार शो के दौरान कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी को लेकर ऐसा मजाक किया कि सेट पर मौजूद सभी मेहमान ठहाके लगाने लगे। इस एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के नए बोनस एपिसोड में मुनव्वर फारूकी के साथ अभिनेता राघव जुयाल और उनकी को-स्टार निहारिका भी नजर आए। दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान माहौल काफी हल्का-फुल्का और मजाकिया रहा, जहां समय रैना ने अपने चुटीले अंदाज से सभी का मनोरंजन किया।

मुनव्वर फारूकी पर कसा तंज

शो में समय रैना दर्शकों से अपील करते हुए कहते हैं कि सभी लोग 30 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखें। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बारिश के कारण अगर कोई ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहा है तो ऐसा न करे। इसी दौरान राघव जुयाल बीच में कहते हैं कि फिल्म इतनी जल्दी ओटीटी पर नहीं आएगी और इसे थिएटर में ही देखना होगा। इस पर समय रैना हंसते हुए पूछते हैं कि लगी शर्त? जवाब में राघव कहते हैं कि वह आमिर खान की तरह गेम खेल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप्स

राघव की बात सुनते ही समय रैना तुरंत चुटकी लेते हुए कहते हैं कि आमिर सर जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है। यह एपिसोड 27 जुलाई को बोनस एपिसोड के तौर पर रिलीज किया गया है और फिलहाल केवल समय रैना के यूट्यूब चैनल के मेंबर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, एपिसोड के कई मजेदार क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। फैंस समय रैना की हाजिरजवाबी और शो के मजेदार माहौल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर किया गया यह मजाक भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच