India’s Got Latent 2 Sakshi Jha: विवादों में घिरी साक्षी झा के सपोर्ट में आए समय रैना, बोले- उसे भी इंसान समझो

Samay Raina On Sakshi Jha: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 की कंटेस्टेंट साक्षी झा के बयानों के बाद हो रही ट्रोलिंग पर समय रैना उनके समर्थन में सामने आए। उन्होंने लोगों से अपील की कि साक्षी के प्रति दयालु रहें।
Samay Raina Sakshi Jha India's Got Latent 2 Video Controversy
साक्षी झा और समय रैना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Sakshi Jha Controversy: नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का तीसरा एपिसोड इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी वजह बनीं कंटेस्टेंट साक्षी झा, जिन्होंने ऑडिशन के दौरान पुरुषों को लेकर कई विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें पुरुष पसंद नहीं हैं और यहां तक कि अपने पिता और भाई से भी नफरत करती हैं।

साक्षी ने यह भी बताया कि उन्हें पहले रिश्ते में धोखा मिला था और गुस्से में उन्होंने पति को पीटने जैसी बात भी कही। उनके इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा। लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच शो के होस्ट और कॉमेडियन समय रैना साक्षी झा के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए दर्शकों से अपील की कि वे साक्षी के प्रति नफरत नहीं, बल्कि दयालुता दिखाएं।

समय रैना की अपील

समय रैना ने वीडियो में हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि लेटेंट का तीसरा एपिसोड आ चुका है और मैं अलीबाग आ गया हूं। एपिसोड रिलीज होने के बाद मैं बाहर निकल जाता हूं, क्योंकि पता नहीं कब क्या हो जाए। इसके बाद उन्होंने गंभीर होते हुए कहा कि वह इंटरनेट पर साक्षी से जुड़े मीम्स और प्रतिक्रियाएं देख रहे हैं।

वह भी एक इंसान है

समय रैना ने कहा कि मेरी सभी पुरुषों से बस एक रिक्वेस्ट है कि उसके साथ अच्छा व्यवहार करो। 'लेटेंट' ऐसा शो है, जहां लोग मंच पर आकर बहुत कुछ कह जाते हैं। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सामने भी एक इंसान है। जब तक मीम्स मजाक की सीमा में हैं, तब तक ठीक है, लेकिन किसी को मानसिक रूप से परेशान करना सही नहीं है।

साक्षी की वजह से एपिसोड यादगार बना

समय रैना ने यह भी माना कि साक्षी झा की मौजूदगी ने एपिसोड को काफी चर्चा में ला दिया। उन्होंने कहा कि अगर साक्षी हमारे शो में नहीं आतीं, तो शायद यह एपिसोड इतना यादगार नहीं बनता। इसलिए उन्हें प्यार और दयालुता भेजिए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साक्षी को टैग करते हुए लिखा कि पुरुषों की तरफ से आपको ढेर सारा प्यार।

Navbharat Live
navbharatlive.com