स्वतंत्रता दिवस से पहले वायरल हुआ निरहुआ का भोजपुरी सांग, 7 साल पहले हुआ था रिलीज 
मनोरंजन

Independence Day 2025: बदला लेने बॉर्डर पर चले निरहुआ, वायरल हुआ 'माई हो ललनवा दे दा' गीत

Nirahua: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निरहुआ का 7 साल पहले रिलीज हुआ गाना एक बार फिर वायरल हो गया है। लोग 15 अगस्त से पहले निरहुआ के माई हो ललनवा दे दा गीत को ढूंढ-ढूंढ कर देख रहे हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Maai Ho Lalanwa De Da: भोजपुरी फिल्मों में देशभक्ति की भावना और देश में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों को खूब दिखाया जाता है। मौका रक्षाबंधन का हो या दिवाली का या फिर स्वतंत्रता दिवस का, हर मौके के लिए भोजपुरी गीत मौजूद हैं। साल 2018 में 15 अगस्त के मौके पर निरहुआ का एक भोजपुरी गाना 'माई हो ललनवा दे दा' रिलीज हुआ था। वह गाना इस समय यूट्यूब पर एक बार फिर वायरल हो गया है। लोग ढूंढ-ढूंढ कर देश भक्ति से भरे इस गीत को देख रहे हैं।

निरहुआ के इस गाने में वह बॉर्डर पर बदला लेने जा रहे हैं, उनकी पत्नी के रूप में आम्रपाली दुबे भी वीडियो में नजर आ रही हैं। यह गाना देशभक्ति से लबरेज है। यह गाना बेहद इमोशनल है, जो आपको जोश से भर देगा। साल 2018 में यह गाना निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इसे ढूंढ-ढूंढ कर अब लोग देख रहे हैं।

'माई हो ललनवा दे दा' गीत

इंडियन आर्मी के जवान बने हैं निरहुआ

वीडियो में आप देख सकते हैं दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ इंडियन आर्मी की यूनिफॉर्म पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जो इस बात का प्रतीक है कि वह भारत माता के सपूत हैं। वह वीडियो में एक मां से उसके बच्चे को मिलने का वादा कर रहे हैं और फिर पाकिस्तान के खिलाफ बॉर्डर पर जाकर जंग लड़ने की बात कर रहे हैं।

बेहद भावुक है निरहुआ का ये गीत

निरहुआ जब एक मां से वादा करते हैं वह दृश्य काफी भावुक है। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने में आलोक कुमार की आवाज है और इस गीत के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। निरहुआ खुद एक गायक हैं, लेकिन इस गाने में आवाज आलोक कुमार की है, जबकि म्यूजिक सजनीश मिश्रा ने बनाया है।

StartFragment

भोजपुरी सिनेमा: निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के एक सफल अभिनेता और गायक हैं, और उनके गाने अक्सर देशभक्ति और भावुकता से भरपूर होते हैं।

वीडियो की लोकप्रियता: "माई हो ललनवा दे दा" का वीडियो यूट्यूब पर 35 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह गाना लोगों को देशभक्ति के जोश से भर देता है।

EndFragment

फिल्मी करियर: निरहुआ ने अपनी पहली फिल्म "निरहुआ रिक्शावाला" से शुरुआत की, जो 2006 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्में दीं, जिनमें "निरहुआ हिंदुस्तानी", "पटना से पाकिस्तान", "राजा बाबू" और "बॉर्डर" शामिल हैं।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर