क्योंकि सास भी कभी बहू थी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

एक्सीडेंट के सच से उठेगा पर्दा, तुलसी बेटे के लिए करेगी नामुमकिन कोशिश

KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में देखेंगे कि तुलसी बेटे को बचाने की नामुकिन कोशिश करेगी और उससे हुए एक्सीडेंट के सबूत तलाशना शुरू कर देगी।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लास का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपने नए ट्विस्ट और पुरानी यादों को ताजा करने वाले किरदारों की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है और हर रोज शो में एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इसी बीच जहां तीसरे एपिसोड में आपने देखा होगा कि  तुलसी के घर में सालगिरह की खुशियों के बीच उसे अपने बेटे की चिंता होती हैं तो वहीं दूसरी तरफ बेटा अंगद एक नई मुसीबत में फंस जाता है।

हालांकि, पूरा घर तुलसी और मिहिर की शादी की सालगिरह मना रहा होता है। तभी उनके घर में पुलिस पहुंच जाती है और उसके बेटे अंगद को ढूंढने लगती है। इसके बाद पुलिस अंगद को गिरफ्तार कर लेती है। इसके बाद आगे के एपिसोड में देखेंगे कि तुलसी बारिश में भीगते हुए तुलसी माता से मदद की गुहार लगाएगी और कहेगी कि मां कोई राह दिखाओ, जिससे मैं अपने परिवार को इस मुश्किल घर से बाहर निकाल पाऊं।

बेटे को बचाने के लिए नामुमकिन कोशिश करेगी तुलसी

वहीं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ शो में आप आगे देखेंगे कि दूसरी तरफ, एक नए किरदार की एंट्री होगी, जो तुलसी की मदद करेगी और उधर ट्रैफिक पुलिस भी तुलसी के बेटे से हुए एक्सीडेंट की इंक्वायरी में जुट जाएंगे। इस दौरान उस लड़की को हुए एक्सीडेंट की सीसीटीवी फुटेज मिलेगी और वो अंगद को बचाने की कोशिश करेगी। इधर तुलसी भी अपने बेटे को बचाने की नामुकिन कोशिश शुरू कर देगी।

क्या खत्म हो जाएगा हितेन तेजवानी और बहू नंदिनी का किरदार?

इन सबके बीच हाल ही खबरें भी आ रही हैं कि शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मिहिर और तुलसी की वेडिंग एनिवर्सरी के बाद उनके बेटे करण विरानी हितेन तेजवानी और बहू नंदिनी गौरी प्रधान वापस फॉरेन जाने की तैयारी करेंगे। हालांकि, इससे फैंस थोड़ा निराश हो गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या करण-नंदिनी का ट्रैक अब खत्म हो चुका है? क्या सिर्फ टीआरपी बढ़ाने के लिए इन्हें शो में थोड़े समय के लिए लाया गया था? फिलहाल ये शो के आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। .

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा