Imtiaz Ali New Movie Diljit Dosanjh Sharvari Wagh (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

इम्तियाज अली की नई लव स्टोरी का ऐलान, दिलजीत दोसांझ और शरवरी संग सजेगी 'रॉकस्टार' वाली तिकड़ी

Imtiaz Ali New Movie: इम्तियाज अली की नई अनटाइटल्ड फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं। संगीत एआर रहमान का है।

अनिल सिंह

Diljit Dosanjh Sharvari Wagh New Movie: भारतीय सिनेमा में 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार' और 'तमाशा' जैसी कालजयी प्रेम कहानियों के लिए मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार हैं। अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स ने उनकी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट घोषित कर दी है। यह फिल्म इसी साल गर्मियों के मौसम में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसे लेकर सिनेप्रेमियों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।

इम्तियाज अली की यह फिल्म न केवल एक प्रेम कहानी है, बल्कि इसे एक बड़े कैनवास पर मानवीय भावनाओं के दस्तावेज के रूप में देखा जा रहा है।

12 जून को सिनेमाघरों में होगा 'इश्क' का आगाज

मेकर्स द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इम्तियाज अली द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी। फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है। इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसमें इम्तियाज की 'मैजिकल तिकड़ी' की वापसी हो रही है। एआर रहमान का संगीत और इरशाद कामिल के शब्द एक बार फिर पर्दे पर वही जादू बिखेरेंगे जो हमने 'हाईवे' और 'अमर सिंह चमकीला' में देखा था।

दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना की फ्रेश केमिस्ट्री

इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं के लिए एक दिलचस्प स्टार कास्ट चुनी गई है। 'अमर सिंह चमकीला' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद दिलजीत दोसांझ एक बार फिर इम्तियाज के साथ काम कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म में उभरते सितारे वेदांग रैना, अभिनेत्री शरवरी और दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। शरवरी और वेदांग के लिए इम्तियाज जैसे निर्देशक के साथ काम करना उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है।

"कहानी निजी है, पर कैनवास बड़ा है"

फिल्म की थीम पर बात करते हुए इम्तियाज अली ने अपने चिर-परिचित दार्शनिक अंदाज में कहा, “क्या प्यार सच में खो जाता है? क्या किसी के दिल से उसका घर छीना जा सकता है? इस फिल्म का दिल बहुत बड़ा है। यह एक लड़के और एक लड़की की कहानी है, और साथ ही एक देश की भी।” फिल्म रिश्तों की गहराई, जुदाई के दर्द और खुद की पहचान जैसे विषयों को छुएगी। यह महज एक साधारण लव स्टोरी नहीं, बल्कि देश की सामूहिक भावनाओं को बयां करने वाला एक सिनेमाई अनुभव होगा।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस