सारा अर्जुन (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Imtiaz Ali Heer Ranjha: इम्तियाज अली की ‘हीर रांझा’ में सारा अर्जुन की एंट्री ! इस एक्टर की बनेंगी रांंझा

Sara Arjun Heer Ranjha: इम्तियाज अली की ‘हीर रांझा’ को लेकर कास्टिंग चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा अर्जुन फीमेल लीड के लिए मजबूत दावेदार हैं, जबकि रोहित सराफ मेल लीड में नजर आ सकते हैं।

सोनाली झा

Sara Arjun And Rohit Saraf New Film: रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली ने 14 फरवरी को अपनी नई फिल्म ‘हीर रांझा’ का ऐलान कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था। अनाउंसमेंट वीडियो में उनकी पिछली फिल्म लैला मजनू की झलकियां भी दिखाई गईं, जिससे यह साफ संकेत मिला कि यह प्रोजेक्ट एक और एपिक लव स्टोरी होने वाला है। अब फिल्म की कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

‘हीर रांझा’ मशहूर पंजाबी लोककथा पर आधारित एक भव्य और भावनात्मक प्रेम कहानी बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी का दूसरा चैप्टर माना जा रहा है, जो क्लासिक लव स्टोरीज की दुनिया को आगे बढ़ाएगा। फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगी। इससे पहले वह इम्तियाज अली के साथ ‘लैला मजनू’ में काम कर चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर यह जोड़ी दर्शकों को गहरी और दर्दभरी मोहब्बत की कहानी परोसने की तैयारी में है।

फीमेल लीड के लिए सारा अर्जुन का नाम आगे

कास्टिंग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा सारा अर्जुन के नाम की हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन इस फिल्म में फीमेल लीड के लिए मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स एक फ्रेश और मासूम चेहरे की तलाश में हैं, जो हीर के किरदार में नई जान डाल सके। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर से सारा ने खास पहचान बनाई थी और अब वह इंडस्ट्री की उभरती प्रतिभाओं में शामिल हैं।

मेल लीड में रोहित सराफ की चर्चा

वहीं, मेल लीड के लिए रोहित सराफ का नाम सामने आ रहा है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अगर रोहित और सारा की जोड़ी बनती है तो यह एक फ्रेश ऑन-स्क्रीन कपल साबित हो सकता है। दोनों की मासूम इमेज और रोमांटिक अपील इस क्लासिक लव स्टोरी के लिए फिट मानी जा रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अर्जुन जल्द ही ‘धुरंधर 2’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिलहाल ‘हीर रांझा’ की आधिकारिक कास्टिंग अनाउंसमेंट का इंतजार है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते