IMDb Most Popular Actors: 'सैयारा' स्टार्स अहान पांडे-अनीत पड्डा बने टॉप स्टार्स, लिस्ट से शाहरुख-सलमान बाहर! 
मनोरंजन

IMDb Most Popular Actors: टॉप 10 की लिस्ट में नहीं है शाहरुख-सलमान का नाम, नए चेहरों ने मारी बाजी

IMDb की 'मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स 2025' लिस्ट में अहान पांडे और अनीत पड्डा टॉप पर। शाहरुख-सलमान बाहर। डायरेक्टर लिस्ट में मोहित सूरी और आर्यन खान।

अनिल सिंह

IMDb Most Popular Indian Stars: साल 2025 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। डेब्यू फिल्म 'सैयारा' से रातोंरात स्टार बने एक्टर अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने कमाल कर दिया है। उन्होंने न केवल इस लिस्ट में बाजी मारी, बल्कि शाहरुख खान और सलमान खान जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट को टॉप किया है। हैरानी की बात यह है कि टॉप-10 की इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग खान और भाईजान का कहीं भी नाम शामिल नहीं है।

IMDb ने साल 2025 तक दुनिया भर में 25 करोड़ से ज्यादा मासिक दर्शकों द्वारा पेज व्यूज और पॉपुलैरिटी के आधार पर यह रैंकिंग तय की है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने ब्लॉकबस्टर सफलता पाई थी, और दोनों को अगस्त में IMDb का 'ब्रेकआउट स्टार' अवॉर्ड भी मिल चुका है। वहीं, 'सैयारा' के डायरेक्टर मोहित सूरी ने भी 'मोस्ट पॉपुलर इंडियन डायरेक्टर्स' लिस्ट को टॉप किया है।

अहान पांडे ने टॉप कर जाहिर की खुशी

IMDb की 'मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स 2025' की लिस्ट में अहान पांडे ने पहला स्थान हासिल किया है। 'वैराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, अहान ने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "अपनी पहली फिल्म के लिए 2025 की IMDb की मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स की लिस्ट में टॉप करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।" उन्होंने डायरेक्टर मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा का शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह मान्यता उन्हें अपनी कला के प्रति और जागरूक बनाती है।

अनीत पड्डा दूसरे नंबर पर, बनीं ग्लोबल स्टार

अहान पांडे के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर अनीत पड्डा हैं। एक्ट्रेस ने इस सफलता पर कहा, "'सैयारा' ने मेरी जिंदगी को उन तरीकों से बदल दिया है, जिन्हें मैं अभी समझना शुरू कर रही हूं। मेरे काम से विभिन्न देशों और भाषाओं के लोग मेरे साथ कनेक्ट कर पाए, यह मेरे लिए उससे कहीं ज्यादा मायने रखता है।" 'सैयारा' की सफलता ने इस नई जोड़ी को रातोंरात ग्लोबल स्टार बना दिया है।

डायरेक्टर्स लिस्ट में आर्यन खान भी शामिल

IMDb की Most Popular Indian Directors 2025 की लिस्ट में भी कई नए नाम सामने आए हैं। मोहित सूरी ने इस लिस्ट को टॉप किया है, जबकि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी इसमें शामिल हैं। आर्यन खान इस लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के फिल्ममेकर और इकलौते वेब सीरीज डायरेक्टर हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन