Ikkis Agastya Nanda (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा की एक्टिंग देख दर्शक बने फैन, धर्मेंद्र को देख इमोशनल हुए लोग

Ikkis Film: अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला। दर्शकों ने अगस्त्य की एक्टिंग को सराहा और धर्मेंद्र की उपस्थिति पर भावुक हो गए। फिल्म की ओपनिंग 5 करोड़ रहने का अनुमान है।

अनिल सिंह

Ikkis Agastya Nanda: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस बायोपिक वॉर ड्रामा फिल्म में अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की तरफ से मिला-जुला रिस्पांस देखने को मिल रहा है, लेकिन जहां एक तरफ अगस्त्य नंदा की एक्टिंग को पसंद किया जा रहा है, वहीं धर्मेंद्र की उपस्थिति ने दर्शकों को भावुक कर दिया है।

दर्शकों का मानना है कि फिल्म का पहला हॉफ थोड़ा धीमा और लंबा है, लेकिन दूसरे हॉफ में वॉर सीक्वेंस फिल्म को बेहद दिलचस्प बना देते हैं।

धर्मेंद्र ने किया इमोशनल, अगस्त्य नंदा को बताया 'हीरो मटीरियल'

फिल्म 'इक्कीस' देखकर आए दर्शकों ने अलग-अलग पहलुओं पर अपनी राय रखी है:

एक्टिंग की तारीफ: एक दर्शक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि फिल्म अच्छी है और देशभक्ति के जज्बे को दिखाती है। उन्होंने अगस्त्य नंदा की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि वह रोमांस और एक्शन दोनों ही मामलों में हीरो मटीरियल हैं और उनका फ्यूचर बहुत ब्राइट है। जयदीप अहलावत के काम को भी सराहा गया।

धर्मेंद्र फिल्म की आत्मा: एक अन्य दर्शक ने बताया कि धर्मेंद्र इस फिल्म की 'आत्मा' हैं। उनकी आवाज और अदाकारी ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया।

इमोशनल कनेक्शन: एक महिला दर्शक ने बताया कि वह फिल्म सिर्फ धर्मेंद्र को देखने गई थीं, क्योंकि उनके निधन के बाद उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का यह आखिरी मौका था। दर्शक अभिनेता से एक गहरा इमोशनल कनेक्शन फील करते हैं।

धीमी शुरुआत के बाद एक्शन ने मोड़ा रुख

फिल्म के डायरेक्शन पर दर्शकों की मिली-जुली राय है:

फर्स्ट हॉफ स्लो: एक दर्शक ने बताया कि फिल्म का पहला पार्ट थोड़ा लंबा और स्लो है, जो थोड़ा बोरिंग महसूस होता है।

सेकंड हॉफ में वॉर: हालांकि, दूसरे हॉफ में फिल्म बहुत इंटरेस्टिंग हो जाती है, क्योंकि उसमें 1971 के युद्ध के दृश्यों को फिल्माया गया है, जो आंखें नम कर देने वाले थे। महिला दर्शक ने निर्देशक श्रीराम राघवन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने वॉर के दृश्यों को बहुत अच्छे से दर्शाया है और फिल्म का डायरेक्शन भी बहुत अच्छा है।

'धुरंधर' से हो सकती है कमाई प्रभावित

फिल्म 'इक्कीस' लगभग 200 करोड़ के बजट में तैयार हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 5 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर', जिसने वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और आज भी सिनेमाघरों में देखी जा रही है, वह 'इक्कीस' की शुरुआती कमाई पर असर डाल सकती है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO