अनिल शर्मा और धर्मेंद्र (सोर्सः सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Ikkis Screening: इक्कीस देखकर भावुक हुए अनिल शर्मा, धर्मेंद्र की अदाकारी को बताया दिल छू लेने वाली

Dharmendra Performance Praise: फिल्म ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद निर्देशक अनिल शर्मा भावुक हो गए। उन्होंने धर्मेंद्र की अदाकारी को दिल छू लेने वाला बताया। फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

सोनाली झा

Dharmendra Last Film Ikkis: अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी मानी जा रही फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई, जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। स्क्रीनिंग के बाद फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक अनिल शर्मा खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपने दिल की बात साझा की।

अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म देखकर बेहद भावुक महसूस किया। उन्होंने कहा कि कल धरम जी की आखिरी फिल्म देखी और दिल भर आया। उन्हें नम आंखों से पर्दे पर देखना एक अलग ही एहसास था। क्या रोल है और क्या परफॉर्मर हैं वो। उन्होंने इस फिल्म को एक अलग ही गरिमा और गहराई दी है। अनिल शर्मा ने यह भी लिखा कि धर्मेंद्र हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

अनिल शर्मा ने की इक्कीस की यूनिट की तारीफ

निर्देशक ने न सिर्फ धर्मेंद्र बल्कि पूरी फिल्म यूनिट की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि पूरी ‘इक्कीस’ की टीम को दिल से बधाई। मेकर्स, टेक्नीशियन और उन कलाकारों को जिन्होंने इसे इतना शानदार बनाया। साथ ही अनिल शर्मा ने अगस्त्य नंदा की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म में बेहद प्रभावशाली अभिनय किया है। यह अगस्त्य के करियर की पहली बड़ी फिल्म मानी जा रही है और इससे उनके अभिनय सफर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

इक्कीस की कहानी

फिल्म ‘इक्कीस’ एक वॉर ड्रामा है, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और देश के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की वीरगाथा को पर्दे पर उतारती है। महज 21 साल की उम्र में उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था, इसी वजह से फिल्म का नाम ‘इक्कीस’ रखा गया है।

इक्कीस की स्पेशल स्क्रीनिंग

फिल्म की मुंबई में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में सलमान खान, सनी देओल, बॉबी देओल और रेखा जैसे बड़े सितारे भी मौजूद रहे। पहले यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदलकर 1 जनवरी 2026 कर दी गई है। धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा के अलावा फिल्म में जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज