Ikkis की बड़ी घोषणा 
मनोरंजन

Dharmendra Last Film: Ikkis की बड़ी घोषणा, 21 दिसंबर को 21 शहरों में होगी भव्य प्रीव्यू स्क्रीनिंग

Ikkis Preview Screening: इक्कीस का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। निर्माता दिनेश विजान ने घोषणा की कि रिलीज से चार दिन पहले, 21 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग एक साथ 21 शहरों में की जाएगी।

सोनाली झा

Ikkis Release Date: श्रीराम राघवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म इक्कीस का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। फिल्म के इमोशनल टोन, दमदार संवादों और बेहतरीन विजुअल्स ने दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं। इसी बीच निर्माता दिनेश विजान ने फिल्म के प्रमोशन इवेंट में एक बड़ी घोषणा कर दी है, जिसके बाद फैंस में उत्साह और बढ़ गया है।

विजान ने बताया कि फिल्म की रिलीज डेट 25 दिसंबर तय की गई है, और 4 दिसंबर से ठीक 21 दिन पहले इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इसी कनेक्शन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने एक अनोखा प्री-प्लान बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि श्रीराम राघवन हमें रिलीज़ से कम से कम 11 दिन पहले फिल्म की फाइनल कॉपी दे दें। हम जहां भी जाएंगे, सबसे पहले फिल्म दिखाएंगे और उसके बाद उसके बारे में बात करेंगे, क्योंकि इस फिल्म से हमें बहुत प्यार है।

इक्कीस की भव्य प्रीव्यू स्क्रीनिंग

उन्होंने सबसे बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि 21 दिसंबर को इक्कीस की भव्य प्रीव्यू स्क्रीनिंग एक साथ 21 शहरों में आयोजित की जाएगी। रिलीज़ से चार दिन पहले इतनी बड़ी संख्या में स्क्रीनिंग करना किसी भी फिल्म के लिए एक दुर्लभ और साहसिक कदम माना जा रहा है। विजान ने कहा कि हम चाहते हैं कि फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे और लोग इसके बारे में खुलकर बात करें। यह कहना आसान है कि यह हमारी सबसे अच्छी फिल्म है, लेकिन जब आप इसे दर्शकों के सामने रखते हैं, तभी असली चर्चा होती है। इसलिए प्रीव्यू स्क्रीनिंग की ये योजना हमारे लिए बहुत खास है।

इक्कीस के स्टार कास्ट

इक्कीस में दिवंगत धर्मेंद्र, अगस्त्या नंदा, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म इंडिपेंडेंस-एरा की भावनाओं और एक युवा सैनिक की वीरता पर आधारित है, जिस वजह से इसकी कहानी पहले से ही चर्चा में है। क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इक्कीस के लिए फैंस और फिल्म जगत दोनों ही बेहद उत्साहित हैं। प्रीव्यू की यह मेगा प्लानिंग फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत दे सकती है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी