मनोरंजन

25 साल की परफॉर्मेंस से मिली सीख, इदरीस और जॉन सीना ने अपनी केमिस्ट्री पर की बात

हॉलीवुड फिल्म 'द सुसाइड स्क्वॉड' में साथ नजर आ चुके अभिनेता जॉन सीना और इदरीस एल्बा एक बार फिर एक साथ पर्दे पर लौटे हैं। इसी बीच दोनों ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शूटिंग से जुड़े कई किस्से शेयर किए।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: हॉलीवुड फिल्म ‘द सुसाइड स्क्वायड’ में साथ नजर आ चुकी जॉन सीना और इद्रीस एल्बा की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस बार दोनों एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी एक अहम भूमिका निभा रही हैं।

इस फिल्म जॉन सीना एक अमेरिकी राष्ट्रपति के रोल में नजर आए हैं, जबकि इदरीस एल्बा ब्रिटिश प्रधानमंत्री की भूमिका में दिखाई दिए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दोनों कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई मजेदार किस्से शेयर किए। दोनों ने बताया कि किस तरह उन्होंने किरदारों को निभाने के लिए मेहनत की और सेट पर कैसे एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाया।

दरअसल, इदरीस जो एक शानदार अभिनेता हैं, उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म में नेता बनने के किरदार ने उनकी सोच बदल दी। उनके अनुसार, "नेतृत्व सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। अगर आप ईमानदारी, समझ और दिल से लोगों का सराहना करें, तो आप एक अच्छा नेता बन सकते हैं चाहे आप अभिनेता हों, फुटबॉलर हों या चाहे कॉमेडियन क्यों ना हों।"

इदरीस यह भी मानते हैं कि इंसानों को रास्ता दिखाने के लिए किसी खास डिग्री की जरूरत नहीं होती। अगर आपके पास सच्ची नीयत है और आप दूसरों के लिए अच्छा करना चाहते हैं, तो आप अपने फील्ड से बाहर जाकर भी समाज के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं।

जब उनसे और उनके को-एक्टर जॉन से भरोसे के बारे में सवाल किया गया, तो दोनों ने काफी दिलचस्प जवाब दिए। इदरीस का कहना था, "मैं हर किसी पर तब तक भरोसा करता हूं जब तक कि वो मुझे ऐसा न लगे कि उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।" उनका मानना है कि हमेशा संदेह के साथ जीने से बेहतर है कि आप लोगों को पहले एक मौका दें।

वहीं जॉन का नजरिया थोड़ा और गहरा था। उन्होंने कहा, "भरोसा पहले दिया जाता है, फिर कमाया जाता है और फिर उसे संभालकर रखा जाता है, ताकि वह हमेशा खास बना रहे।"

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप