फिल्म खुद देखें और फैसला लें, समीक्षाओं पर आंख मूंदकर भरोसा न करें : धनुष 
मनोरंजन

Dhanush: इडली कढ़ाई के रिलीज से पहले धनुष की दर्शकों से खास अपील, खुद करें फैसला

Dhanush On Film Reviews: धनुष ने कहा कि पहले ही शो के बाद आने वाली समीक्षाओं से दूर रहें। उन्होंने दर्शकों से खुद ही फिल्म देखने और खुद ही फैसला करने का आग्रह किया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Dhanush On Film Reviews: धनुष ने कहा कि पहले ही शो के बाद आने वाली समीक्षाओं से दूर रहें। उन्होंने दर्शकों से खुद ही फिल्म देखने और खुद ही फैसला करने का आग्रह किया है।दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्देशक-अभिनेता धनुष की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों से एक अनुरोध किया है।

कोयंबटूर में ‘इडली कढ़ाई’ के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में धनुष ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "फिल्म रिलीज होने के बाद सुबह 8 बजे ही कुछ समीक्षाएं आ जाती हैं, जबकि फिल्म सुबह 9 बजे शुरू होती है। कृपया ऐसी समीक्षाओं पर विश्वास न करें। 

कृपया फिल्म देखें और फिर कोई फैसला लें

धनुष ने आगे कहा, अगर कोई फिल्म सुबह 9 बजे रिलीज होती है, तो दोपहर 12:30 बजे ही पता चल पाएगा कि फिल्म कैसी है। फिल्म खत्म होने से पहले ही कई समीक्षाएं आ जाएंगी। कृपया ऐसी समीक्षाओं पर विश्वास न करें। कृपया फिल्म देखें और फिर कोई फैसला लें। या फिर आप अपने उन दोस्तों से पूछें जिन्होंने फिल्म देखी हो। उनसे पूछें और तय करें कि आपको फिल्म देखनी है या नहीं।"

धनुष ने फैंस से की अपील 

उन्होंने आगे कहा, "सबकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें। सभी निर्माताओं को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। सिर्फ सिनेमा में ही नहीं, सिनेमा के बाहर भी बहुत से लोग हैं जो सिनेमा पर निर्भर हैं। बहुत सारे व्यवसाय हैं जो सिनेमा पर निर्भर हैं। इसलिए यह जरूरी है कि सभी फिल्में सफलतापूर्वक चलें। यह आपके हाथ में है। इसलिए कृपया सही रिव्यू देखें और फिर तय करें कि फिल्म कैसी है। यही मेरा अनुरोध है।"

1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी इडली कढ़ाई

धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धनुष ने आकाश भास्करन और डॉन पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में नित्या मेनन धनुष के अपोजिट दिखाई देंगी। इस फिल्म को धनुष ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म में धनुष की नानी भी पहली बार एक्टिंग करती दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म में अभिनेत्री शालिनी पांडे भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में सत्यराज, पार्थिबन, प्रकाश राज, समुथिरकानी, और राज किरण भी हैं। जीवी प्रकाश कुमार इस फिल्म में संगीत दे रहे हैं।

EndFragment

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट