हुमैरा असगर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

9 महीने पहले ही हो चुकी थी हुमैरा असगर की मौत! पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। लेकिन कराची पुलिस की जांच में एक नया खुलसा हुआ है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत 20 दिन नहीं बल्कि करीब 9 महीने पहले हो चुकी थी।

स्नेहा मौर्या

Humaira Asghar Death: पाकिस्तान की टीवी और मॉडलिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत ने पूरे देश को चौंका दिया है। 32 वर्षीय हुमैरा का सड़ा-गला शव उनके कराची स्थित अपार्टमेंट से बरामद किया गया है, और शुरुआती जांच के अनुसार, उनकी मौत लगभग 9 महीने पहले हो चुकी थी।

एक्ट्रेस कराची के जिस प्लैट में रहती थीं, वह पिछले लंबे वक्त से बंद पड़ा था। मकान मालिक ने जब रेंट न मिलने की शिकायत की, तब जाकर पुलिस हरकत में आई और दरवाजा तोड़ने के बाद उन्हें एक्ट्रेस की लाश मिली। शव की हालत बेहद खराब थी, जिससे उसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया था।

हुमैरा असगर की मौत में नया खुलासा

जांच में सामने आया है कि हुमैरा असगर काफी समय से अकेली रह रही थीं और शायद किसी से संपर्क में भी नहीं थीं। मकान मालिक ने बताया कि हुमैरा ने कई महीनों से किराया नहीं चुकाया था। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि वो उन्हें लंबे वक्त से नहीं देख पाए थे।

अरब न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जिस फ्लोर पर हुमैरा रहती थीं, वहां कोई और नहीं था। उनका अपार्टमेंट सुनसान था और एक बालकनी का दरवाजा खुला हुआ पाया गया। जब फरवरी 2025 में कुछ पड़ोसी वापस लौटे, तब तक बदबू पूरी तरह खत्म हो चुकी थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कई महीने पहले हो चुकी थी।

पुलिस को अपार्टमेंट में रखी चीजों जैसे जंग लगे बर्तन, सूखे पानी के पाइप और एक्सपायर हो चुका खाना देखकर यह शक है कि हुमैरा ने समाज से पूरी तरह कटकर एकांत में जीवन व्यतीत किया था। इसके अलावा फ्लैट में न तो बिजली थी, न ही कोई लाइटिंग का अन्य इंतजाम।

अक्टूबर 2024 के आस-पास हो चुकी है एक्ट्रेस मौत

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में उनकी बिजली काट दी गई थी और इसके बाद उनकी मौत उसी दौरान हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि शव की हालत देखकर कहा जा सकता है कि यह कम से कम एक महीने पुराना है, लेकिन कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस को शक है कि यह मामला अक्टूबर 2024 के आसपास का है। बता दें, हुमैरा असगर की रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, फिलहाल कराची पुलिस इस केस की बारीकी से जांच कर रही है।

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान