हुमैरा असगर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

हुमैरा असगर का वायरल हुआ आखिरी वॉइस नोट, 9 महीने बाद मिली डिकम्पोज बॉडी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है, ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उनका एक वॉइस नोट वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपनी करीबी दोस्त को भेजा था।

स्नेहा मौर्या

Humaira Asghar Death: पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा हुमैरा असगर की मौत इन दिनों एक रहस्यमयी पहेली बनी हुई है। उनका नाम तब सुर्खियों में आया जब कराची स्थित उनके अपार्टमेंट से उनका शव बुरी हालत में पाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया, जिसमें खुलासा हुआ कि उनकी मौत करीब 9 महीने पहले यानी अक्टूबर 2024 में हो चुकी थी।

दरअसल, हुमैरा की बॉडी इतनी बुरी तरह से डिकम्पोज हो चुकी थी कि पहचानना भी बेहद मुश्किल हो गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, पोस्टमॉर्टम में यह पुष्टि हुई कि शव कई महीनों पुराना था और उनकी आखिरी कॉल डिटेल भी अक्टूबर 2024 की पाई गई। पुलिस ने अब मामले में हत्या के ऐंगल से भी जांच शुरू कर दी है, क्योंकि इतने लंबे समय तक किसी को एक्ट्रेस की मौत का पता न चलना कई सवाल खड़े करता है।

हुमैरा असगर का वाइस नोट वायरल

इसी बीच, सोशल मीडिया पर हुमैरा असगर का एक वॉइस नोट वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपनी करीबी दोस्त दुरेशहवार को भेजा था। इस वॉइस मैसेज में हुमैरा कहती हैं कि "मुझे माफ कर देना, मैं ट्रैवल कर रही थी, बिजी थी। मैं खुश हूं कि तुम मक्का में हो। मेरे लिए बहुत सारी... दिल से दुआ करना। मेरे करियर के लिए भी दुआ जरूर करना।"

यह वॉइस नोट सितंबर 2023 का बताया जा रहा है। इसमें उनकी आवाज में भावुकता और उम्मीद दोनों झलकती है। यही आखिरी कुछ पल हैं, जो अब हुमैरा की जिंदगी की गुत्थी सुलझाने में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।

पुलिस ने खंगाला एक्ट्रेस का फोन

पुलिस ने अब हुमैरा का मोबाइल फोन और चैट डेटा खंगालना शुरू किया है। उनके पर्सनल चैट को अनलॉक कर लिया गया है और यह देखा जा रहा है कि उनकी आखिरी बातचीत किन लोगों से हुई थी। वहीं, अपार्टमेंट बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

आपको बता दें, हुमैरा असगर, जिन्होंने पाकिस्तानी टीवी सीरियल्स में अपनी सादगी और एक्टिंग से खास पहचान बनाई थी, इस तरह गुमनाम और दर्दनाक अंत तक पहुंच जाएंगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। अब फैंस और परिवार को बस इस रहस्य के सुलझने का इंतजार है, ताकि एक शानदार कलाकार को न्याय मिल सके।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप