मनोरंजन

तरला दलाल की बायोपिक में लीड किरदार निभाएंगी हुमा कुरैशी, देखें फिल्म का पोस्टर

उज्वला धारपवार

मुंबई: अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) मशहूर व्यंजन लेखिका एवं शेफ तरला दलाल की बायोपिक (Tarla Dalal biopic)  में प्रमुख किरदार निभाएंगी। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फिल्म का नाम ‘तरला’ होगा, जिसका निर्माण रॉनी स्क्रूवाला, अश्विनी अय्यैर तिवारी और नितेश तिवारी करेंगे। ‘तरला’ के जरिए लेखक पीयूष गुप्ता फिल्म निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। पीयूष लंबे समय से नितेश तिवारी के सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने नितेश के साथ ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ में काम किया था।

‘द तरला दलाल शो’ और ‘कुक इट अप विद तरला दुलाल’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो की मेजबानी करने वालीं तरला दलाल ने भोजन सामग्री एवं व्यंजनों पर 100 से अधिक पुस्तकें लिखी थीं।

तरला दलाल को 2007 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनका 77 साल की उम्र में 2013 में निधन हो गया था। (bhasha)

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM