मनोरंजन

ऋतिक रोशन Ex वाइफ सुजैन खान के साथ गए दुबई वेकेशन पर, बेटे ऋदान संग फोटोज वायरल

वॉर 2 में अपनी बिजी शेड्यूल के बाद ऋतिक रोशन को आखिरकार छुट्टी मनाने के लिए कुछ समय मिल गया है। ऋतिक रोशन को अपने बेटे ऋदान के साथ दुबई में देखा गया, जहां उनकी एक वाइफ सुजैन उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी उनके साथ थे।

सोनाली झा

मुंबई: साल 2024 के खत्म होने और नए साल के आने में कुछ ही घंटे रह गए हैं। ऐसे मौके पर अक्सर लोगों की नजर बॉलीवुड स्टार्ट की परियों पर ही होती है। हालांकि कई बॉलीवुड स्टार न्यू ईयर के दिन पार्टी का प्लान या कुछ स्पेशल मेमोरी के लिए अपनी फैमिली के साथ खास डेस्टिनेशन पर ट्रिप के लिए जाते हैं। वॉर 2 में अपनी बिजी शेड्यूल के बाद ऋतिक रोशन को आखिरकार छुट्टी मनाने के लिए कुछ समय मिल गया है।

ऋतिक रोशन को अपने बेटे ऋदान के साथ दुबई में देखा गया, जहां उनकी एक वाइफ सुजैन खान उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी उनके साथ थे। नरगिस फाखरी इस ट्रिप में अपने कथिन बॉयफ्रेंड टोनी बेग के साथ आई हैं। नरगिस ने टोनी बेग के साथ एक फोटो भी शेयर की हैं। इसमें सुजैन, अर्सलान, ऋतिक और उनके बेटे ऋदान और उदय चोपड़ा हैं।

नरगिस 5 साल तक उदय चोपड़ा को डेट कर चुकी है। इस ट्रिप पर वह दोनों मौजूद है, अब दोनों अलग हो चुके हैं। एक फोटो में नरगिस मौजूद भी नहीं है। सुजैन ने नरगिस, टोनी और अर्सलान के साथ एक फोटो शेयर की है। उन्होंने नरगिस के साथ एक फोटो भी शेयर की और लिखा मिस यू। सूजन के भाई और एक्टर रिहान खान भी अपनी वाइफ मलाइका खान के साथ छुट्टी में शामिल थे।

ऋतिक फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'वॉर 2' के लिए इटली में शूटिंग कर रहे हैं। 'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो अपनी फिल्मों 'वेक अप सिड', 'ये जवानी है दीवानी' और 'ब्रह्मास्त्र' के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर भी हैं। यह 2019 की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, इस हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा ने 2019 में रिलीज होने के सात दिनों के भीतर 200 करोड़ रुपये कमाए।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन