2 साल की शादी में तलाक के लिए लगा 8 साल का वक्त, ब्रैड पिट और एंजलीना जोली ऑफिशियली हुए अलग

8 साल की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट तलाक के मामले में समझौते के लिए तैयार हो गए। 30 दिसंबर को दोनों ने आधिकारिक रूप से तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर किया।
Angelina jolie and Brad Pitt Divorce After 8 Years of legal dispute
औपचारिक तौर पर अलग हुए ब्रैड पिट और एंजलीना जोली
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की शादी 14 अगस्त 2014 को हुई थी। साल 2016 में ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। लेकिन लंबी कानूनी लड़ाई की वजह से अब जाकर दोनों का ऑफिशियल तलाक हुआ है। ये तलाक दुनिया भर में चर्चा का विषय इसलिए बन गया है, क्योंकि 2014 में हुई शादी और 2016 में तलाक के फैसले के बीच सिर्फ दो साल की शादीशुदा जिंदगी दोनों ने साथ बिताई। लेकिन तलाक लेने में 8 साल का वक्त लग गया।

एंजलीना जोली ने ब्रैड पिट के साथ 2016 में तलाक की अर्जी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि यूरोप से लौटते वक्त प्राइवेट जेट में ब्रैड पिट ने उनके और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया था। एंजेलिना जोली के वकील जेम्स सिमंस ने डेली मेल को बताया कि एंजेलिना जोली इस मुकाम पर पहुंच कर राहत महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि एंजेलिना थक चुकी हैं। 8 साल से ज्यादा समय हो गया है दोनों तलाक के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने और बच्चों ने ब्रैड पिट के साथ शेयर की गई संपत्ति छोड़ दी है और तब से वह अपने परिवार के साथ शांति की खोज कर रही हैं और अपना उपचार ले रही हैं।

वकील ने आगे बताया कि तलाक के समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। पूर्व कपल फ्रांस में सैटो मीरावल वायानार्ड को लेकर कानूनी लड़ाई में अब भी उलझा हुआ है। ब्रेड पिट ने एंजलीना जोली पर आरोप लगाया है कि वायनरी में अपनी हिस्सेदारी उन्होंने बिना उनकी सहमति के स्टोली ग्रुप को बेच दी थी। डेली मेल के मुताबिक दोनों ने मामले को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने के लिए जूरी ट्रायल में जाने की इच्छा व्यक्त की है। मतलब इस तलाक के बावजूद अभी भी एक मामले में उलझन बनी हुई है, लेकिन इसको भी मध्यस्थता के जरिये इसे सुलझाने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि एंजलीना जोली की ये तीसरी शादी थी। ब्रैड पिट से पहले वह जॉनी ली मिलर और बिली बॉब थोर्नटन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com