रेहान रोशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

ऋतिक रोशन के बेटे रेहान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में रखा पहला कदम, सिंगर ही नहीं सॉन्ग राइटर बनकर किया डेब्यू

Hrehaan Roshan Music Debut: ऋतिक रोशन के बेटे रेहान रोशन ने अपने पहले सिंगल दिस हेवनली प्लेस से म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा है। रेहान ने गाने में सिंगिंग के साथ सॉन्ग राइटिंग और गिटार भी बजाया है।

सोनाली झा

Hrithik Roshan Son Hrehaan Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के बड़े बेटे रेहान रोशन ने आखिरकार म्यूजिक की दुनिया में अपना पहला कदम रख दिया है। रेहान ने बतौर इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट अपने पहले सिंगल ‘दिस हेवनली प्लेस’ के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। उनका गाना रिलीज हो चुका है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर परिवार के लोगों ने रेहान को जमकर बधाई दी है। खास बात यह है कि इस गाने में रेहान ने सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं दी, बल्कि सॉन्ग राइटर और गिटारिस्ट की जिम्मेदारी भी संभाली है।

रेहान का डेब्यू सिंगल एक सॉफ्ट और म्यूजिक-केंद्रित ट्रैक है। इसके म्यूजिक वीडियो को भी काफी सिंपल रखा गया है। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में रेहान गिटार बजाते हुए अंग्रेजी में गाना गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में किसी तरह का अतिरिक्त ग्लैमर नहीं है और पूरा फोकस उनकी आवाज, गिटार और म्यूजिक पर रखा गया है। इस गाने को सूडान ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अंकुर तिवारी ने आर्टिस्ट्स एंड रिपर्टोइर की जिम्मेदारी संभाली है।

ऋतिक रोशन ने बेटे पर जताया भरोसा

रेहान के गाने का वीडियो शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने बेटे के लिए खास संदेश लिखा। उन्होंने रेहान की प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए कहा कि उसके अंदर जन्म से ही एक खास समझ है और उन्हें उस पर पूरा विश्वास है। ऋतिक के इस पोस्ट पर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं और रेहान को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मां सुजैन खान भी हुईं भावुक

रेहान की मां सुजैन खान ने भी बेटे के म्यूजिक डेब्यू पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर रेहान के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा कि वह इस खास मौके पर बहुत भावुक हैं और बेटे से जितना प्यार करें, उतना कम है।

सबा आजाद और राकेश रोशन ने भी बढ़ाया हौसला

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी रेहान को उनके पहले गाने के लिए बधाई दी। उन्होंने रेहान के म्यूजिक की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उस पर बहुत गर्व है। वहीं, रेहान के दादा और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने भी कमेंट के जरिए पोते का हौसला बढ़ाया। उन्होंने रेहान को आगे बढ़ते रहने की शुभकामना दी। इस तरह रोशन परिवार ने रेहान के म्यूजिक सफर की शुरुआत को खास बना दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे