सबा आजाद और ऋतिक रोशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने सबा आजाद को बताया अपनी जिंदगी का सबसे अनमोल हिस्सा, जन्मदिन पर किया प्यार का इजहार

Saba Azad Birthday: ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के 40वें जन्मदिन पर रोमांटिक पोस्ट शेयर किया। फ्लाइट के उदाहरण से उन्होंने बताया कि सबा के साथ मुश्किल रास्ता भी उनके लिए खास और रोमांचक सफर बन जाता है।

सोनाली झा

Highlights

  • ऋतिक रोशन ने 1 नवंबर को गर्लफ्रेंड सबा आजाद के 40वें जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर किया।

  • अभिनेता ने फ्लाइट के दो विकल्पों का उदाहरण देकर सबा के साथ अपने रिश्ते को बयां किया।

  • ऋतिक ने कहा कि वह सबा के साथ हमेशा मुश्किल और लंबे रास्ते को चुनना पसंद करेंगे।

Hrithik Roshan Romantic Saba Azad Birthday: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे के साथ हैं और सोशल मीडिया पर भी खुलकर प्यार जाहिर करते हैं। अब 1 नवंबर को सबा के 40वें जन्मदिन पर ऋतिक ने उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।

अभिनेता ने इस पोस्ट में एक दिलचस्प उदाहरण के जरिए बताया कि सबा के साथ जिंदगी का हर सफर उनके लिए कितना खास है। उनका यह रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ऋतिक ने अपने पोस्ट में बताया कि जब किसी ने उनसे सबा के बारे में पूछा, तो उन्होंने शुरुआत में उनके बारे में बात करने से इनकार कर दिया, क्योंकि सबा उनके लिए बेहद अनमोल हैं। हालांकि, बार-बार पूछने पर उन्होंने एक फ्लाइट का उदाहरण दिया।

सबा के लिए ऋतिक ने लिखा खास नोट

ऋतिक रोशन ने लिखा कि अगर मुंबई से किसी दूर की जगह जाने के लिए दो विकल्प हों, तो एक सीधी फ्लाइट होगी, जो आसान और सुविधाजनक है। वहीं दूसरा विकल्प आठ अलग-अलग शहरों से होकर गुजरता है, जहां हर जगह घंटों इंतजार करना पड़ता है और अगली फ्लाइट छूटने का डर भी रहता है। ऋतिक ने कहा कि अगर उन्हें सबा के साथ सफर करना हो, तो वह हर बार दूसरा विकल्प चुनेंगे।

तुम्हारे साथ हर इंतजार रोमांचक सफर बन जाता है

ऋतिक ने आगे लिखा कि सबा के साथ जिंदगी का हर मामूली पल, हर इंतजार और तय रास्ते से भटकना भी एक रोमांचक सफर में बदल जाता है। उन्होंने अपनी पोस्ट का अंत सबा को जन्मदिन की बधाई देते हुए किया और लिखा कि वह जिंदगी भर की लंबी यात्राओं और लंबे इंतजारों के नाम पर उनके साथ कुछ रोमांचक करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने सबा के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया।

2022 में सार्वजनिक हुआ था रिश्ता

ऋतिक और सबा के रिश्ते की चर्चा साल 2022 में शुरू हुई थी। दोनों को मुंबई में एक साथ देखे जाने के बाद उनके डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं। इसके बाद करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में दोनों हाथों में हाथ डालकर पहुंचे थे। इस सार्वजनिक मौजूदगी को उनके रिश्ते की पहली बड़ी पुष्टि माना गया। तब से दोनों कई पारिवारिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में साथ नजर आते हैं।

सुजैन खान से 2014 में हुआ था तलाक

सबा आजाद से पहले ऋतिक रोशन की शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी और 2014 में अलग हो गए। उनके दो बेटे रेहान और रिदान हैं। तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन मिलकर बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी निभाते हैं। वहीं, अब सबा के जन्मदिन पर ऋतिक का यह प्यार भरा पोस्ट एक बार फिर उनके रिश्ते को सुर्खियों में ले आया है।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

अब अर्नब के बाद मुरासु का खतरा, 2 और 3 नवंबर को इन राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट

हम रिजीम चेंज की ओर बढ़ रहे हैं... दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मेगा रैली में संजय राउत का कड़ा हमला

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य