

Highlights
करण जौहर ने 'कॉफी विद करण 9' में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की।
विजय देवरकोंडा ने करण जौहर से उनकी जिंदगी की अधूरी ख्वाहिश के बारे में पूछा।
करण जौहर ने बताया कि वह अपनी जिंदगी में एक पार्टनर चाहते हैं।
Karan Johar Life Partner: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' में सितारों की निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछते नजर आते हैं। लेकिन इस बार करण खुद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के साथ बातचीत के दौरान करण ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक खास ख्वाहिश जाहिर की।
उन्होंने कहा कि वह भी अपनी जिंदगी में एक ऐसा पार्टनर चाहते हैं, जिसके साथ छोटी-बड़ी खुशियां बांट सकें। हालांकि, उन्हें लगता है कि शादी करना शायद उनके लिए मुमकिन नहीं है। 'कॉफी विद करण 9' में बातचीत के दौरान विजय देवरकोंडा ने करण जौहर से पूछा कि वह अपनी जिंदगी में किस चीज को पूरा होते देखना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में करण ने खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी में एक पार्टनर चाहते हैं।
करण जौहर ने बताया कि वह ऐसा इंसान चाहते हैं, जिसके साथ रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-छोटी बातें शेयर कर सकें और बड़ी खुशियां भी मना सकें। उनके लिए रिश्ते का मतलब सिर्फ खास मौकों पर साथ होना नहीं, बल्कि दिनभर की साधारण बातों को भी किसी अपने के साथ बांटना है। करण ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि कोई उनके जुड़वां बच्चों की परवरिश में बराबर का साथ दे। उनके बच्चे अब 10 साल के हैं।
फिल्ममेकर के मुताबिक, वह ऐसा रिश्ता चाहते हैं, जिसमें प्यार और सम्मान हो और जिसके साथ वह अपनी जिंदगी शेयर कर सकें। करण की बातें सुनने के बाद विजय देवरकोंडा ने मजाकिया अंदाज में उनकी ख्वाहिश पूरी होने की दुआ मांगी। उन्होंने कॉफी और काउच के देवताओं से प्रार्थना करने की बात कही। इस पर करण मुस्कुराने लगे और बोले कि उन्हें लगा विजय की दुआ सच में दिल से निकली है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं। उनकी फिल्म 'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान नजर आएंगे। इसके अलावा उनके प्रोडक्शन से जुड़ी फिल्म 'नागजिला' में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं।