ऋतिक रोशन (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पैपराजी कैमरे में कैद हुए ऋतिक रोशन, चोट के बाद बदली चाल देख फैंस की बढ़ी चिंता

Hrithik Roshan Injury: ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते नजर आ रहे हैं। चोट के बाद उनकी बदली चाल ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

सोनाली झा

Hrithik Roshan Walking Stick Video: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन को लेकर हाल ही में एक चिंताजनक खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।

शनिवार रात मुंबई में ऋतिक रोशन को पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान वह पैपराजी से बातचीत करने से बचते हुए सीधे अपनी कार की ओर बढ़ते दिखाई दिए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऋतिक को चलने में परेशानी हो रही है और वह वॉकिंग स्टिक का सहारा लेकर बेहद संभलकर कदम रख रहे हैं। हालांकि, चोट की वजह को लेकर अब तक अभिनेता या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ऋतिक रोशन की बेहतरीन फिटनेस

ऋतिक रोशन हमेशा से अपनी बेहतरीन फिटनेस और मस्कुलर बॉडी के लिए जाने जाते हैं। 52 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस किसी युवा अभिनेता से कम नहीं है। वह न केवल खुद को फिट रखते हैं, बल्कि लाखों लोगों के लिए फिटनेस आइकन भी हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह अक्सर अपना वर्कआउट रूटीन, डाइट प्लान और हेल्दी लाइफस्टाइल फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। यही वजह है कि जब फैंस ने उन्हें इस हालत में देखा, तो उनकी चिंता स्वाभाविक हो गई।

ऋतिक रोशन का जबरदस्त एक्शन

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों में कठिन और खतरनाक एक्शन सीन्स करने से कभी पीछे नहीं हटते। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर 2’ में उन्होंने जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस किए थे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। माना जा रहा है कि किसी शूट या ट्रेनिंग के दौरान उन्हें चोट लगी हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कृष 4’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। खास बात यह है कि इस बार वह न केवल फिल्म में लीड रोल निभाएंगे, बल्कि निर्देशन की जिम्मेदारी भी खुद संभालेंगे। ‘कृष 4’ को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं और अब उनकी सेहत को लेकर भी दुआएं कर रहे हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार