ऋतिक रोशन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की शूटिंग पर लगा ब्रेक! फैंस के सपने हुए ठंडे, जानें क्या है बड़ी वजह

Krish 4 Shooting Delay: ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा के बीच बजट विवाद के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

स्नेहा मौर्या

Hrithik Roshan Upcoming Movie Krish 4: बॉलीवुड की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक, ‘कृष 4’, अपने फैंस के लिए लगातार चर्चा में है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है। इसका मुख्य कारण फिल्म के बजट को लेकर मेकर्स के बीच मतभेद बताया जा रहा है।

कृष 4 की शूटिंग हुई डिले

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निर्देशक और मुख्य अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्म को भव्य स्तर पर बनाना चाहते हैं। उनकी योजना के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।  वहीं, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा फिल्म के बजट को 350 करोड़ रुपये से ऊपर नहीं रखना चाहते। इस मतभेद के कारण फिल्म के निर्माण में फिलहाल रुकावट आ गई है। कई दौर की बातचीत के बावजूद सहमति नहीं बन पाई, जिससे ‘कृष 4’ की शूटिंग अब 2026 में शुरू होने की संभावना भी कम हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक रोशन अभी भी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अन्य प्रोडक्शन हाउस से भी संपर्क में हैं, जो उनकी पसंद के अनुसार फिल्म को बड़े बजट में बनाने के लिए तैयार हो सकते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि फिल्म को सही समय और पैमाने पर बनाने की कोशिशें जारी हैं।

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को आखिरी बार ‘वॉर 2’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ साउथ स्टार जूनियर एनटीआर भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं पा सकी और क्रिटिक्स ने भी फिल्म की आलोचना की थी। इसके बाद ऋतिक के खाते में होम्बले फिल्म्स की एक परियोजना है, और बताया जा रहा है कि वे जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।

फैंस को अभी भी फिल्म से है उम्मीदें

‘कृष 4’ के फैंस अभी भी उत्साहित हैं और फिल्म के बड़े पैमाने पर बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऋतिक रोशन के निर्देशन में यह फिल्म उनके करियर का एक नया मुकाम भी साबित हो सकती है। हालांकि बजट विवाद ने फिलहाल इस फिल्म के समय सारणी को प्रभावित किया है, लेकिन निर्माताओं की कोशिश है कि यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अपने सही रूप में सामने आए।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान