ठग लाइफ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ की कमाई पर हाउसफुल 5 का असर, 8वें दिन इतना रहा फिल्म का कलेक्शन

कमल हासन की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ठग लाइफ’ थिएटर में रिलीज हुई है। लेकिन अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 के आगे फिल्म कुछ खास दम नहीं दिखा पा रही है। इसी बीच 8वें दिन का कलेक्शन सामने आया है, तो आइए जानते हैं...

स्नेहा मौर्या

मुंबई: जाने-माने अभिनेता कमल हासन की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ठग लाइफ’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म को बड़े बजट और मजबूत स्टारकास्ट के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जिससे फैंस को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

इस समय अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने टिकट खिड़की पर धूम मचाई हुई है। ऐसे में ‘ठग लाइफ’ को इससे कड़ी टक्कर मिल रही है। बड़े बजट और स्टार पॉवर के बावजूद फिल्म दर्शकों को उतना आकर्षित नहीं कर पा रही है, जितनी उम्मीद थी।

फिल्म ने शुरुआती दिनों में कुछ हद तक ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने बुधवार यानि8वां दिन को लगभग 1.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद, गुरुवार को इसकी कमाई गिरकर सिर्फ 97 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

अब तक की कुल कमाई की बात करें, तो भारत में ‘ठग लाइफ’ ने करीब 43.19 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। हालांकि, यह आंकड़ा कमल हासन जैसे सुपरस्टार की फिल्म के लिए खास प्रभावशाली नहीं माना जा रहा है।

यह भी गौर करने वाली बात है कि हाल ही में रिलीज हुई ‘कल्कि 2898 एडी’ की शानदार सफलता के बाद फैंस को उम्मीद थी कि कमल हासन की वापसी अब मजबूत होगी। लेकिन ‘ठग लाइफ’ की धीमी कमाई से इन उम्मीदों को झटका लगा है।

दूसरी तरफ, ‘हाउसफुल 5’ ने अपने एंटरटेनमेंट फैक्टर और बड़ी स्टारकास्ट की बदौलत दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस वजह से बाकी फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा है, जिसमें ‘ठग लाइफ’ भी शामिल है।

फिल्म की अब तक की परफॉर्मेंस को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि 100 करोड़ क्लब में शामिल होना ‘ठग लाइफ’ के लिए मुश्किल नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले हफ्तों में फिल्म की कमाई में कोई सुधार होता है या नहीं।

फिलहाल, फिल्म के मेकर्स और फैंस को उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड पर दर्शकों की भीड़ थोड़ी बढ़ेगी और फिल्म को राहत मिलेगी।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप