हाउसफुल 5 का OTT पर आगाज 
मनोरंजन

'हाउसफुल 5' का OTT पर आगाज, अब प्राइम वीडियो पर देखें हंसी से भरपूर ये फिल्म

Housefull 5 Release on Prime Video: कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। तरुण मनसुखानी निर्देशित यह फिल्म पहली बार फ्रेंचाइज़ी में मर्डर मिस्ट्री के ट्विस्ट के साथ आई है।

सोनाली झा

Housefull 5 OTT Release: बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं किस्त ‘हाउसफुल 5’ आज से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म को भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स हिंदी भाषा में देख सकते हैं। तरुण मनसुखानी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में पहली बार फ्रेंचाइज़ी में मर्डर मिस्ट्री को जोड़ा गया है।

हाउसफुल 5 में दर्शकों की उम्मीद से आगे बढ़ते हुए मर्डर मिस्ट्री का तड़का भी लगाया गया है और अब सच में समंदर में धमाल मचने वाला है। एक शानदार क्रूज शिप पर अरबपति मिस्टर डोबरियाल (रंजीत) के 100वीं जन्मदिन की भव्य पार्टी के साथ कहानी की शुरुआत होती है। लेकिन उनकी अचानक और रहस्यमयी तरीके से मौत की वजह से जश्न का माहौल अचानक थम-सा जाता है। इसके बाद एक मज़ेदार उथल-पुथल शुरू होती है।

फिल्म की कहानी

अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख एक ही व्यक्ति ‘जॉली’ होने का दावा करते हैं। वे तीनों उस अरबपति की बेपनाह दौलत पर अपना हक़ जताने की होड़ में लग जाते हैं। लेकिन जब हालात और बिगड़ने वाले थे, तभी एक क़त्ल ने क्रूज में और भी ज़्यादा उलझन पैदा कर दी। इतना ही नहीं, दो नकली पुलिस वालों के इस खेल में शामिल होने से, यह जहाज़ ग़लत पहचान, लगातार बढ़ती गलतफहमी और बिना रुके जारी पागलपन का एक चलता-फिरता सर्कस बन जाता है, जिससे हाउसफुल के आइकॉनिक लम्हों की यादें ताज़ा हो जाती हैं। यह एक पागलपन भरी रहस्यमयी कहानी है, जो आपको आखिर तक हंसाती है, सोचने पर मजबूर करती है और हैरत में डालती है।

कॉमिक आइकॉन का जमावड़ा

फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख के साथ सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिज, संजय दत्त, नाना पाटेकर, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे दिग्गज कलाकारों की पूरी फौज है। 'हाउसफुल 5' एक स्लैपस्टिक कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री का बेजोड़ मिश्रण है। प्राइम वीडियो पर इसकी स्ट्रीमिंग से दर्शकों को एक बार फिर हाउसफुल फ्रेंचाइज़ी के सबसे मजेदार और पागलपन भरे सफर पर जाने का मौका मिलेगा।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी